फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Inspection of 9,920 households and 18,880 water containers.

Kaithal News: 9,920 घरों और 18,880 पानी के कंटेनरों की जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Inspection of 9,920 households and 18,880 water containers.
कैथल। बारिश के बाद डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी मच्छरजनित बीमारियों के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। संभावित संक्रमण को रोकने के लिए विभाग ने एंटी-लारवा अभियान को तेज कर दिया है। टीमों की ओर से घर-घर जाकर पानी जमा होने वाले स्थानों की जांच की जा रही है और लारवा मिलने पर कार्रवाई भी की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में इस वर्ष अब तक डेंगू के करीब 620 संदिग्ध सैंपलों की जांच की जा चुकी है। राहत की बात यह है कि सभी रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं। वहीं अब तक डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया का एक भी नया मामला सामने नहीं आया है।
विज्ञापन


हाल ही में चलाए गए अभियान के दौरान विभाग की टीमों ने जिले के 9,920 घरों और 18,880 पानी के कंटेनरों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान 28 स्थानों पर डेंगू फैलाने वाले एडीज मच्छर का लारवा मिला। इसके बाद संबंधित लोगों को नोटिस जारी किए गए और नियमानुसार चालान भी किए गए। विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार इस वर्ष अब तक लारवा मिलने के मामलों में करीब 1,000 चालान और नोटिस जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन


डेंगू नियंत्रण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. नीरज मंगला ने लोगों से बारिश के मौसम में विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि घरों की छत, कूलर, गमले, पुराने टायर, पानी की टंकियां और अन्य बर्तनों में पानी जमा नहीं होने देना चाहिए। सप्ताह में कम से कम एक दिन कूलर और पानी की टंकियों को पूरी तरह खाली कर साफ करना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed