फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   insecticide

दिल्ली से चल रहा कीटनाशक बेचकर किसानों को चूना लगाने का धंधा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
insecticide
कैथल शहर के साथ-साथ पूरे जिले में धान के सीजन में किसानों को नामी कंपनियों के नाम से नकली दवाएं बेचने का गोरखधंधा दिल्ली से चल रहा है। कृषि विभाग की टीम ने शुक्रवार को पंचायत भवन के सामने से एक कैंटर से 52 पेटी नामी कंपनी के नाम की नकली कीटनाशक बरामद किया। साथ तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनमें से 2 को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में पता चला है कि यह गिरोह दिल्ली के किसी मार्केट से दवाई लाकर यहां बेच रहा है। शनिवार को भी कृषि उपनिदेशक कर्मचंद की अगुवाई में विभाग की टीम ने शहर में छापेमारी की और दुकानों पर जाकर सैंपल लिए। डीडीए ने किसानों का आह्वान किया है कि वे बिना बिल के किसी भी दवा विक्रेता से दवा ना खरीदें।
विज्ञापन

शुक्रवार से पंचायत भवन के सामने सूचना मिलने पर विभाग की टीम ने 52 पेटियों में लाई जा रही करीब 10 क्विंटल से अधिक नामी कंपनी के नाम से दवा बरामद की थी। नामी कंपनी के एजेंटों ने दवा के उनकी कंपनी का होने से इनकार कर दिया था। इसके बाद पुलिस को बुलाकर तीनों को उनके हवाले कर दिया गया था। हालांकि 4 युवकों को काबू किए जाने की सूचना थी, लेकिन देर रात तक जांच में पता चला कि तीन युवक ही इस गोरखधंधे में शामिल थे। इन युवकों में चालक कुरुक्षेत्र के अमीर रोड निवासी बलजीत, कुरुक्षेत्र के ही अमीन रोड निवासी ललित के अलावा उचाना क्षेत्र के गांव सुरबड़ा निवासी विनोद कुमार शामिल है। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ धोखाधड़ी सहित कीटनाशक एक्ट की धारा 10 व 20 के तहत केस दर्ज किया ।
विज्ञापन

नई मंडी अनाज मंडी चौकी प्रभारी शमशेर सिंह ने बताया कि पुलिस गिरोह सरगना राकेश की तलाश कर रही है और ललित व विनोद से 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। बलजीत को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। इस मामले में विभाग ने धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है
विज्ञापन
विज्ञापन

डीडीए ने की शहर भर में छापेमारी: जिला कृषि उपनिदेशक डा. कर्मचंद ने शनिवार को शहर में कीटनाशक व खरपतवार नाशक विक्रेताओं के यहां छापेमार कार्रवाई कर दवाओं के सैंपल लिए। उन्होंने बताया कि भगत सिंह चौक, कबूतर चौक, नई अनाज मंडी सहित शहर में विभिन्न स्थानों पर स्थित दुकानों की चेकिंग की गई है। जहां से कई दवाओं के सैंपल लिए गए हैं। इसमें विशेष ध्यान रखा गया है कि नामी कंपनियों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। उन्होंने किसानों का आह्वान किया कि वे विशेषज्ञों की सलाह पर ही अपनी फसल में दवा का छिड़काव करें। फुटाव के नाम पर उनको नकली कीटनाशक बेचकर गुमराह किया जा सकता है। इसी सूचना के आधार पर मार्केट में जांच अभियान चलाया गया है। किसान भी अलर्ट रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed