{"_id":"671c00148ff67bbf94044c14","slug":"innovative-projects-will-be-presented-in-the-youth-festival-kaithal-news-c-18-1-knl1004-507234-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: युवा महोत्सव में पेश होंगे इनोवेटिव प्रोजेक्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: युवा महोत्सव में पेश होंगे इनोवेटिव प्रोजेक्ट
Sat, 26 Oct 2024 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 26 Oct 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। राजकीय आईटीआई में आगामी 21 नवंबर से दो दिवसीय जिला युवा महोत्सव की तैयारी है। इस मौके पर विज्ञान मेले का आयोजन भी किया जाएगा। इसमें युवा इनोवेटिव प्रोजेक्ट प्रोजेक्ट पेश करेंगे। यह जानकारी जिला युवा समन्वयक अधिकारी व प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई सतीश मच्छाल ने दी।
आईटीआई सभागार में शुक्रवार को हुई बैठक में उन्होंने जिला युवा महोत्सव की तैयारी के संबंध में बताया कि आयोजन का समापन 22 नवंबर को होगा। इसमें विज्ञान मेले का आयोजन भी किया जाएगा। इसमें इनोवेटिव प्रोजेक्ट युवाओं द्वारा ग्रुप व एकल के रूप में प्रस्तुत किए जाएंगे। साइंस मेले में ऐसी प्रस्तुति को प्राथमिकता दी जाएगी जो पहले कहीं प्रोजेक्ट ना की गई हो और नई सोच के अनुसार टिकाऊ हो।
उन्होंने बताया कि इस युवा महोत्सव में 15 से 29 वर्ष के युवक युवतियां भाग ले सकते हैं। इसमें हरियाणवी संस्कृति पर आधारित लोकगीत, भाषण प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता फोटोग्राफी, आदि इवेंट
विज्ञापन
रखे गए हैं।
बैठक में अधीक्षक सोहन लाल, वर्ग अनुदेशक अनिल ढुल, अनिल कुमार, सुशील कुमार, जिला के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्रोफेसर, साइंस अध्यापक व जिला के सभी ब्लॉकों के खंड युवा समन्वयक अधिकारी तथा सह-खंड समन्वयक अधिकारियों ने
भाग लिया।