{"_id":"681a654d9553303df30cc47f","slug":"information-on-traffic-rules-given-in-polytechnic-college-kaithal-news-c-18-1-knl1004-640491-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पॉलिटेक्निक कॉलेज में दी यातायात नियमों की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पॉलिटेक्निक कॉलेज में दी यातायात नियमों की जानकारी
Wed, 07 May 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 07 May 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुहला-चीका/कैथल। थाना प्रबंधक यातायात सब इंस्पेक्टर राजकुमार की टीम ने मंगलवार को सड़क सुरक्षा विषय के संबंध में पॉलिटेक्निक कॉलेज चीका में स्टाफ सहित विद्यार्थियों को यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक किया गया। जानकारी दी कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति का इलाज 1.5 लाख रुपये तक सरकार के पैनल के अस्पताल में सरकार की ओर से करवाया जाता है।
पुलिस प्रवक्ता ने विद्यार्थियों को बताया कि ओवर स्पीड में वाहन चलाना तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करना सडक़ दुर्घटना का कारण बन जाते है,
इसके बारे में चालकों को सजग रहना चाहिए। सभी वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। दुपहिया वाहन चलाते हुए हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें। कार व हल्के वाहन चालकों को सीट बेल्ट का प्रयोग करने की सलाह देते हुए अपनी लेन में वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया गया।
सड़क दुघर्टनाओं में गिरावट दर्ज करने के लिए पुलिस की ओर से बताया कि किसी भी प्रकार के नशे की हालत में कभी वाहन न चलाए। लोगों को चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपने अमूल्य जान-माल की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों की पालना करने बारे जागरूक किया गया। बच्चों को अपने परिजन तथा आस पड़ोस में यातायात नियमों का पालन करने के लिए समझाने की सलाह दी।