{"_id":"65985ce886242ce0c107956c","slug":"information-given-on-first-aid-home-nursing-kaithal-news-c-18-1-knl1004-299580-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: प्राथमिक चिकित्सा, होम नर्सिंग की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: प्राथमिक चिकित्सा, होम नर्सिंग की दी जानकारी
Sat, 06 Jan 2024 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 06 Jan 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पूंडरी। राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पूंडरी में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के पांचवें दिन शुक्रवार को प्रथम सत्र में जेआरसी सुशील सैनी ने स्वयंसेविकाओं को प्राथमिक चिकित्सा और होम नर्सिंग की जानकारी दी। साथ ही बताया कि प्राथमिक चिकित्सा क्यों जरूरी है?
उन्होंने कहा कि डब्ल्यू एचओ की रिपोर्ट के अनुसार दुर्घटनाओं की मृत्यु दर को कम करने के लिए प्राथमिकी चिकित्सा बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि मिर्गी का दौरा पडऩे पर, हार्ट अटैक होने पर, सांप के काटने पर, जहर के खाने पर, आग से जलने पर, भूकंप और बाढ़ और बम धमाके के बाद हमें प्राथमिकी चिकित्सा किस प्रकार करनी चाहिए। यह सब कुछ विस्तार पूर्वक बताया।
दूसरे सत्र में कार्यक्रम अधिकारी सुनील दत्त ने हीरोइन, कोकीन, गांजा, स्पीड बॉल, निकोटीन, शराब और केटामाइन जैसे नशीले पदार्थों से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि तंबाकू में 4000 जहरीले तत्व और 22 से भी ज्यादा बीमारियां पाई जाती है।
विज्ञापन
सोनू गर्ग ने आटीई, एनईपी 2020, पोक्सो एक्ट और टेक्नोलॉजी के प्रभाव आदि विषयों पर वाद-विवाद प्रतियोगिता करवाई। जिसमें कृतिका ने प्रथम स्थान, कनिका को द्वितीय स्थान और भारती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूंडरी में डॉ. महेश कुमार के मार्गदर्शन में स्वयंसेविकाओं के स्वास्थ्य का चैकअप भी करवाया और ब्लड ग्रुप भी चेक करवाया। उमेश गुप्ता ने डिजिटल साक्षरता के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। इस अवसर पर बृजेश कुमार भी उपस्थित रहीं।
रासायनिक खादों से भूमि के नुकसान के बारे में बताया
कैथल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंदाना में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में डाइट प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र वर्मा और नरेंद्र बलयान ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
प्रथम सत्र में कृषि विभाग से आए मनोज कुमार ने ऑर्गेनिक खेती और रासायनिक खादों से हो रहे भूमि को नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। द्वितीय सत्र में स्वयंसेवकों ने विद्यालय में पिछले दो साल में बेस्ट फ्रॉम वेस्ट थीम पर आधारित उत्पादन की प्रदर्शनी लगाई, जिसमें विद्यार्थियों ने पॉलिथीन मुक्त हरियाणा का संदेश देते हुए कपड़े के थैली, पायदान, रसिया, और सजावट का सामान का प्रदर्शन किया।
तीसरे सत्र में स्वयंसेवकों के लिए विशेष खेलकूद का कार्यक्रम रखा, जिसको सभी ने खूब आनंद लिया। कार्यक्रम अधिकारी अनिरुद्ध वर्मा ने बताया कि शिक्षा के साथ-साथ जीवन में शारीरिक गतिविधियों, खेलकूद का विशेष स्थान होता है। अंत में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संवाद