फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Information given about Naveen Jindal Scholarship Scheme in Chandana

Kaithal News: चंदाना में नवीन जिंदल छात्रवृत्ति योजना की दी जानकारी

Sat, 09 Nov 2024 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 09 Nov 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
Information given about Naveen Jindal Scholarship Scheme in Chandana
कैथल। राजकीय स्कूल चंदाना में नवीन जिंदल यशस्वी छात्रवृत्ति योजना के लाभ और पात्रता की जानकारी देने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर जेएसपीएल फाउंडेशन की चेयरपर्सन एवं ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी की चांसलर शालू जिंदल के निजी सलाहकार सतीश भारद्वाज और जूनियर एग्जीक्यूटिव राहुल शर्मा ने छात्रवृत्ति योजना के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

सतीश भारद्वाज ने बताया कि इस योजना के तहत 16 से 28 वर्ष के छात्र छात्रवृत्ति के लिए पात्र होंगे। यदि कोई विद्यार्थी 10वीं पास कर आईटीआई या पॉलिटेक्निक में दाखिला ले लेता है ओर उसकी वार्षिक पारिवारिक आय ढाई लाख से कम है और वह कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र का स्थायी निवासी होना चाहिए। इसी प्रकार, जो विद्यार्थी 12वीं के बाद किसी भी राजकीय या एडेड कॉलेज में दाखिला लेते हैं, उनके लिए न्यूनतम 75 प्रतिशत अंक आवश्यक हैं तो उसको यशस्वी छात्रवृत्ति योजना के तहत 50 प्रतिशत फीस की छात्रवृत्ति दी जाएगी यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए शिक्षा के नए अवसर प्रदान करती है। कुरुक्षेत्र लोकसभा सांसद नवीन जिंदल का कहना है कि कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र में कोई भी छात्र छात्रा पैसे की कमी से शिक्षा से वंचित न रहे उसके लिए उन्होंने यशस्वी छात्रवृत्ति योजना को अपने लोकसभा क्षेत्र के लिए विशेष रूप से लागू किया है। भारद्वाज ने कहा सांसद नवीन जिंदल का एक ही नारा पैसे की कमी अब नहीं बनेगी शिक्षा में बाधा। कार्यक्रम में उपस्थित छात्रों और अध्यापकों ने इस योजना के प्रति गहरी रुचि दिखाई और इस तरह की योजना को शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। इस दौरान स्कूल के प्रिंसिपल महेश आहूजा, समस्त अध्यापक और सैंकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed