{"_id":"696004278a124987a90580d9","slug":"information-about-the-ill-effects-of-drug-addiction-kaithal-news-c-18-1-knl1004-819862-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: नशे के दुष्परिणामों की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: नशे के दुष्परिणामों की दी जानकारी
Fri, 09 Jan 2026 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 09 Jan 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिले में नशा मुक्त समाज के निर्माण की दिशा में कैथल पुलिस द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में पुलिस की नशा जागरूकता टीम ने गांव थेह बनेडा, डंडोत, बाउपुर, सौंगलपुर, मैंगडा और सलीमपुर में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। कार्यक्रमों के दौरान युवाओं, महिलाओं एवं आम नागरिकों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और नशे से दूर रहने का आह्वान किया गया।
नशा जागरूकता टीम में शामिल एसआई कर्मबीर, एचसी सुनील कुमार, महिला सिपाही रेखा एवं सोनिया तथा एसपीओ राजपाल, प्रदीप कुमार और जसविंदर ने बताया कि नशा व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाता है। इसके साथ ही नशा पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी और अपराध को भी बढ़ावा देता है। उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील की कि वे स्वयं नशा न करें और अपने बच्चों तथा युवाओं को भी नशे की लत से दूर रखें।
पुलिस टीम ने यह भी स्पष्ट किया कि कैथल पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है और नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। आमजन से आग्रह किया गया कि यदि उन्हें अपने क्षेत्र में नशा तस्करी या नशे से जुड़ी कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे, तो इसकी सूचना तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दें।
विज्ञापन
कैथल पुलिस ने भरोसा दिलाया कि नशा मुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम भविष्य में भी लगातार जारी रहेंगे।