फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Inflation spoiled the taste of fruits and vegetables

महंगाई से बिगड़ा फलों और सब्जियों का स्वाद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Inflation spoiled the taste of fruits and vegetables
पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के दामों में हुई बढ़ोतरी ने आम लोगों के बजट में सेंध लगा दी है। महंगाई के इस दौर में अब फल और सब्जियों के दाम भी आसमान छू रहे हैं। फलों और सब्जियों के बढ़ते दाम ने घर के बजट को बिगाड़ दिया है। कुछ सब्जियों के दाम तो फलों से भी महंगे हो गए हैं। गर्मी के इस मौसम में जिस नींबू पानी को पीकर लोग ताजगी महसूस करते हैं। आज उसी नींबू के भाव ने बाजार में गर्मी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल और घरेलू ईंधन के दामों में बढ़ोतरी ने सब्जियां के भावों को भी आसमान पर पहुंचा दिया है। सब्जियों के लगातार बढ़ रहे दामों में अभी तक लगभग दोगुनी बढ़ोतरी हो गई है। वहीं दूसरी तरफ सब्जी बेचने वाले दुकानदारों पर भी महंगाई की मार पड़ रही है। सब्जी खरीदने आए रामफल, धर्मपाल, वकील, सौरव, पवन, कमलेश, सोनिया, दर्शना, कृष्णा व दीपक ने बताया कि सभी सब्जियों के दाम लगभग दोगुने हो चुके हैं। कई सारी सब्जियां तो ऐसी हैं, जो उनकी पहुंच से दूर हो चुकी है। सबसे ज्यादा महंगाई की मार नींबू पर पड़ रही है। मंडी में इस समय नींबू 250 रुपये प्रति किलो से ऊपर बेचा जा रहा है।
विज्ञापन

सब्जी विक्रेता रामफल व धर्मा ने बताया कि वे लोग पहले लगभग चार हजार की सब्जियां खरीदते थे और उससे अपना गुजारा कर लेते थे, लेकिन आज वह 10 हजार की सब्जियां खरीद कर बेचते हैं। उसके बावजूद भी उनको मुनाफा नहीं हो रहा है। क्योंकि लोग बेहद कम मात्रा में सब्जी खरीदते हैं और कई बार तो सब्जी नहीं बिक पाने के कारण खराब भी हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले 15-20 दिनों में यह दाम अचानक बढ़ी है। बढ़ती कीमतों की वजह से लोगों के खरीदारी पर भी असर पड़ा है। सब्जी विक्रेता सुखदेव ने बताया कि सब्जी के दाम में इतना उछाल है कि आम आदमी की थाली से सब्जी गायब हो रही है। पेट्रोल-डीजल के दाम बढऩे की वजह से महंगाई बढ़ रही है और आम आदमी की कमर टूटे जा रही है।
नवरात्र और रमजान में फलों की मांग बढ़ जाती है। फल ही नहीं उपवास में सब्जियों के दाम भी बढ़ जाते हैं, क्योंकि लोग अपनी फास्टिंग में सब्जियां ही खाते हैं। नवरात्र में आलू, लौकी, नींबू, टमाटर, कद्दू, खीरा, कंकड़ी का सबसे ज्यादा उपयोग होता है और यही कारण है कि इनके दाम भी बढ़े रहते हैं। पर्व के दौरान मसालों से लेकर देशी घी तक की कीमतों में भारी उछाल रहता है। ऐसे में यह महंगाई ने भी आम जनता की कमर तोड़ दी है।

मंडी प्रधान विरेंद्र कुमार ने बताया कि पेट्रोल-डीजल के दाम बढऩे का असर सब्जियों सहित फलों पर भी पड़ा है। पेट्रोल-डीजल महंगा होने से दूसरे राज्यों से आने वाली सब्जियों का ट्रांसपोर्ट के भाड़े में बढ़ोतरी हो गई है। इसका सीधा असर फल व सब्जियों पर पड़ा है। नवरात्र के दाम फलों व सब्जियों के दाम कम होने की संभावना है।
सब्जी पहले अब प्रति किलो
घीया 30 40
टमाटर 30 40
मटर 40 50
चप्पन कदू 30 40
खीरा 30 40
नींबू 100 250
शिमला मिर्च 40 60
धनिया गुच्छी 10 20
पत्ता गोभी 20 30
कंकड़ी 30 40
आलू 10 14
फलों के इस तरह बढ़े दाम-
फल पहले अब
चीकू 30 40
अंगूर 50 100
सेब 80 150
पपीता 20 30
अनार 80 100
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed