{"_id":"6859b280e1a599616106533e","slug":"increased-danger-of-snakes-and-scorpions-in-kalayat-civil-hospital-premises-kaithal-news-c-18-1-knl1004-676640-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कलायत नागरिक अस्पताल परिसर में सांप-बिच्छुओं का बढ़ा खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कलायत नागरिक अस्पताल परिसर में सांप-बिच्छुओं का बढ़ा खतरा
Tue, 24 Jun 2025 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 24 Jun 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। उपमंडल नागरिक अस्पताल कलायत में लगातार सांपों और बिच्छुओं की मौजूदगी से कर्मचारियों और मरीजों के बीच भय का माहौल बना हुआ है। अस्पताल परिसर में स्थित पुराने व जर्जर क्वार्टर और चारों ओर फैली घनी झाड़ियाँ इन विषैले जीवों के लिए सुरक्षित आश्रय स्थल बन चुकी हैं।
रविवार रात को काले रंग का एक जहरीला स्पेक्टेकल कोबरा अस्पताल परिसर में घुस आया, जिससे वहां मौजूद कर्मचारी और मरीजों में हड़कंप मच गया। कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए सांप पकड़ने वाले युवक को बुलाकर उसे काबू में करवाया।
जर्जर क्वार्टर, खुद की मरम्मत और आवासीय शुल्क ः नर्सिंग सिस्टर शिक्षा ने बताया कि अस्पताल परिसर के क्वार्टरों को कंडम घोषित किया जा चुका है, लेकिन न तो उनकी मरम्मत हो रही है और न ही कर्मचारियों को सुरक्षित आवास मुहैया कराया गया है। मजबूरी में स्टाफ को अपने खर्च पर इन क्वार्टरों की मरम्मत करनी पड़ती है और इसके बावजूद उन्हें आवासीय शुल्क भी चुकाना पड़ता है।
विज्ञापन
कर्मचारियों का कहना है कि परिसर की नियमित सफाई न होने के कारण कांग्रेस घास और कंटीली झाड़ियाँ बेतहाशा फैल चुकी हैं, जहां से आए दिन सांप और बिच्छू निकलते हैं। वहीं, शरारती तत्वों की गतिविधियाँ भी तेजी से बढ़ रही हैं, जिससे अस्पताल स्टाफ और मरीजों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है।
कर्मचारियों ने हरियाणा सरकार और स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि अस्पताल प्रबंधन को व्यवस्थित किया जाए, परिसर में नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था करवाई जाए।