{"_id":"6a19d07be8cfc474b00a1dd7","slug":"inaugurated-and-laid-the-foundation-stone-of-development-projects-worth-rs-252-crore-kaithal-news-c-245-1-kn11005-150038-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: 2 करोड़ 52 लाख की विकास परियोजनाओं का किया शुभारंभ और शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: 2 करोड़ 52 लाख की विकास परियोजनाओं का किया शुभारंभ और शिलान्यास
विज्ञापन
विकास कार्यों का शुभारंभ करते विधायक सतपाल जांबा।
पूंडरी। विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक सतपाल जांबा ने शुक्रवार को कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास किया। करीब 2 करोड़ 52 लाख रुपये की लागत से शुरू की गई इन परियोजनाओं से क्षेत्र की सफाई व पेयजल व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। नगर पालिका पूंडरी में शहर की सफाई व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ व व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से सफाई कार्यों की टेंडर प्रक्रिया का शुभारंभ किया गया।
इसके तहत नगर पालिका क्षेत्र में 16 सफाई कर्मचारियों, एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक सुपरवाइजर की नियुक्ति की जाएगी। इसके बाद विधायक सतपाल जांबा ने ग्राम हजवाना में 113.10 लाख रुपये की लागत से नई पेयजल पाइपलाइन परियोजना का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वयं नारियल न तोड़कर गांव के बुजुर्गों व बेटियों के हाथों परियोजना का शुभारंभ करवाया और समाज में सम्मान व सहभागिता का संदेश दिया। परियोजना के पूर्ण होने पर ग्रामीणों को बेहतर और सुचारू पेयजल सुविधा उपलब्ध होगी।
वहीं गांव बाकल में 139.36 लाख रुपये की लागत से नई पेयजल पाइपलाइन परियोजना का शुभारंभ किया गया। इस परियोजना से गांव की पेयजल व्यवस्था मजबूत होगी और क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। इस अवसर पर पूंडरी नगर पालिका चेयरमैन व अन्य ने विकास कार्यों के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त की। विधायक सतपाल जांबा ने कहा कि प्रदेश सरकार के नेतृत्व में पूंडरी विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। क्षेत्रवासियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है और विकास कार्यों की यह गति भविष्य में भी लगातार जारी रहेगी।