फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   In the name of applying cleanliness tender in 14 villages, two and a half crore rupees were seized

14 गांवों में सफाई का टेंडर लगाने के नाम पर ढाई करोड़ रुपये हड़प गए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
In the name of applying cleanliness tender in 14 villages, two and a half crore rupees were seized
पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रामपाल माजरा के बाद सत्ताधारी दल से विधायक लीला राम ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा है कि उनके हल्के के 14 गांवों में से सफाई के नाम पर ढाई करोड़ रुपये हड़प लिए गए, जबकि न तो कई सरपंचों को पता, न ही डीसी स्तर के अधिकारियों को और न ही उन्हें। जबकि विकास कार्यों से संबंधित कार्य विधायक होने के नाते उनकी जानकारी में होने चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को शिकायत दी है। जिस पर सीएम ने विजिलेंस को मामले की जांच के लिए कहा है।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि अमर उजाला में छपी खबरों के बाद उन्हें पता चला था कि कलायत हल्के के कई गांवों में करोड़ों रुपये सफाई के नाम पर हड़प गए हैं। तो उन्होंने भी कैथल के अधिकारियों से मिलकर जानना चाहा कि यहां तो यह खेल नहीं चल रहा। जिससे पता चला कि कैथल हल्के के भी 14 गांवों में सफाई के नाम पर फर्जीवाड़ा किया गया है। गुहणा, मानस, सिरटा, पाड़ला, जसवंती, डेरा गदला, खुराना, बलवंती जैसे 14 गांवों के साथ-साथ शांति नगर नाम पर दो टेंडर लगाए गए हैं। जबकि शांति नगर नाम का न तो कोई गांव है और न ही कोई कालोनी है। इसके बारे में रिपोर्ट ली तो पता चला कि चौंकाने वाली बात यह बात सामने आई है कि ढाई करोड़ के लगभग भुगतान हो चुका है। सफाई के नाम पर, तालाबों व नालों के नाम पर भुगतान हो चुका है। जबकि उनके खुद व अधिकारियेां यहां तक की डीसी तक को भी इस बारे में जानकारी नहीं कि उन्हें भी इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने मंगलवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल से बात की है कि यह स्कैंडल है, इसमें बाद में राजनेताओं के नाम घसीटे जाएंगे। सीएम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए विजिलेंस से जांच जांच के आदेश दिए हैं। उन्हें पूरा विश्वास है कि ईमानदार मुख्यमंत्री के आदेश पर निष्पक्ष जांच होगी। यदि कोई कार्रवाई नहीं हुई तो वे फिर से सीएम से मिलेंगे।
विज्ञापन

विधायक ने यह भी आरोप लगाया कि जिला अस्पताल में ठेकेदार द्वारा आउटसोर्सिंग के कर्मचारियों से पैसे लेकर भर्ती की जा रही है। सीएमओ व डीसी से भी मिले हैं। युवाओं से 50 से 70 हजार रुपये मौजूदा ठेकेदार द्वारा मांग की जा रही है। यह मामला भी उन्होंने सीएम मनोहर लाल के संज्ञान में ला दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed