फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   In the first meeting held in Delhi, Rajkumar got the four confident of getting the answer key

पेपर लीक केस: पहले दिल्ली में हुई बैठक में राजकुमार ने चार को दिलवाया आंसर-की मिलने का विश्वास

Wed, 25 Aug 2021 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 25 Aug 2021 12:17 AM IST
सार

राजकुमार ने आंसर-की हासिल करते ही 2 अगस्त को ही अपने भाई कुलदीप, हिसार के ढाणी खुशहाल निवासी निहाल और पहले भी पेपर लीक मामलों में संलिप्त रहे हिसार के माजरा प्याउ निवासी नरेंद्र के साथ फरीदाबाद के होटल में बैठक की।

विज्ञापन
In the first meeting held in Delhi, Rajkumar got the four confident of getting the answer key
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पुलिस सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड में जम्मू एवं कश्मीर की प्रेस से बाहर आई आंसर-की सबसे पहले दिल्ली पहुंचीं थी। जहां जम्मू निवासी अफजल ने फरीदाबाद में एक होटल में नौकरी करने वाले हिसार के खांडाखेड़ी निवासी राजकुमार को सबसे पहले इसके बारे में जानकारी दी थी।

विज्ञापन


अफजल और इस गिरोह में शामिल नजीर के हरियाणा में वर्ष 2014 से पहले चलने वाले नॉन अटेंडिंग बीएड करवाने के गिरोह में शामिल होने के कारण संपर्क थे। उन्हीं संपर्कों के आधार पर अफजल ने दिल्ली पहुंचते ही राजकुमार से संपर्क किया।
विज्ञापन


राजकुमार ने आंसर-की हासिल करते ही 2 अगस्त को ही अपने भाई कुलदीप, हिसार के ढाणी खुशहाल निवासी निहाल और पहले भी पेपर लीक मामलों में संलिप्त रहे हिसार के माजरा प्याउ निवासी नरेंद्र के साथ फरीदाबाद के होटल में बैठक की। जहां से आंसर-की मिलने की बात पुख्ता होने के बाद 4 अगस्त को उक्त मीटिंग में शामिल रहे नरेंद्र और उसी के गांव निवासी नवीन ने हिसार के ओंकार होटल में उकलाना निवासी सोनू कैथल में बालाजी अकादमी संचालक जींद के गांव थुआ निवासी रमेश, जींद निवासी संदीप, हिसार निवासी गुड्डू, हिसार के ढाणी ब्रह्मण निवासी मोतीलाल, जींद जिले के इक्कस निवासी राधे सहित कुल 11 लोगों की मीटिंग हुई। जिसमें नरेंद्र ने बताया कि वह आंसर-की लेकर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाकी सभी अपने अपने उम्मीदवार तैयार कर लें। आरोपी नरेंद्र पहले भी इस तरह की भर्ती लीक में शामिल रहा है। जिस कारण उसने दो ऐसे उम्मीदवारों को भी बुला लिया, जिनके पेपर के लिए वह पहले पैसे ले चुका था लेकिन वे उन पेपरों में पास नहीं हो पाए थे। उसने इन दोनों उम्मीदवारों को भी विश्वास दिलवाया कि वह उन्हें इस बार पेपर देगा। इसके बाद रमेश व अन्य ने इन दोनों युवकों से ही आंसर-की हासिल की। जिसे रमेश ने अपने हाथ से लिखकर व्हाट्सएप पर 10 से 15 और किसी से 18 लाख रुपये तक में सौदा तय होने के बाद व्हाट्सएप पर आंसर-की भेज दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed