फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Importance of Sanskrit highlighted in quiz

Kaithal News: प्रश्नोत्तरी में संस्कृत के महत्व पर डाला प्रकाश

Tue, 27 Aug 2024 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 27 Aug 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
Importance of Sanskrit highlighted in quiz
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ढांड। ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय ढांड डंडवाना में विश्व संस्कृत दिवस के उपलक्ष्य में हुई ऑनलाइन राज्य स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में संस्कृत के महत्व पर प्रकाश डाला गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों के बीच संस्कृत और संस्कृति के प्रति जागरूकता और रुचि को बढ़ावा देना था।

प्राचार्या डॉ. संगीता शर्मा के निर्देशन में हुई इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों के बीच संस्कृत और संस्कृति के प्रति जागरूकता और रुचि को बढ़ावा देना रहा। इस मौके पर उन्होंने कहा कि संस्कृत भाषा हमारे हमारी सांस्कृतिक धरोहर है और इस प्रकार की प्रतियोगिताएं हमें अपनी जड़ों से जोड़ने में मदद करती हैं। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों से संस्कृत भाषा साहित्य व्याकरण और भारतीय संस्कृति से जुड़े प्रश्न पूछे गए।
विज्ञापन


ऑनलाइन प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड मुंबई व हरियाणा राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालय और महाविद्यालय से 132 छात्रों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का संचालन महाविद्यालय के संस्कृत विभाग से डॉ. कमलेश ने किया। प्रतिभागियों ने अत्यधिक उत्साह और ज्ञान के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार दिए। इसके अतिरिक्त सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed