फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Importance of meditation learned at ITI Pabnawa

Kaithal News: आईटीआई पबनावा में सीखा ध्यान का महत्व

Fri, 19 Dec 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 19 Dec 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Importance of meditation learned at ITI Pabnawa
18 ढांड 01 योग का अभ्यास करते हुए बच्चे।
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन


ढांड। हरियाणा योग आयोग के तत्वाधान में आयुष विभाग द्वारा आईटीआई पबनावा में द्वितीय विश्व ध्यान योग दिवस धूमधाम से मनाया गया। यह कार्यक्रम जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. शकुंतला दहिया के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

कोऑर्डिनेटर विजय कुमार, आयुष विभाग की ओर से राजकुमार, सुखदेव, सुनील कुमार और रेखा देवी ने छात्रों को योग और ध्यान के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को सूक्ष्म व्यायाम, ग्रीवा संचालन, ताड़ासन, त्रिकोणासन, वृक्षासन, कपालभाति, अनुलोम–विलोम, भ्रामरी प्राणायाम तथा ध्यान योग का अभ्यास करवाया।
विज्ञापन


योग सहायकों ने बच्चों को बताया कि नियमित ध्यान और प्राणायाम से न सिर्फ शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि मन भी शांत और एकाग्र होता है। प्रिंसिपल प्रमोद कुमार, विपुल, रविकेश, अमित कुमार, कर्मवीर सिंह, विपुल वाधवा, भारतेंदु संधू, कमल शर्मा, और राजेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed