{"_id":"5852e7004f1c1bdc3964a33b","slug":"illigal-capture-shops-factroy-distroy-kaithall","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध निर्माण पर चला प्रशासन का पीला पंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध निर्माण पर चला प्रशासन का पीला पंजा
ब्यूरो कैथल
Updated Fri, 16 Dec 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
दुकानों व एक फैक्ट्री को ढहा दिया गया।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला नगर योजनाकार के आदेशानुसार मानस रोड पर अवैध रूप से बनाई गई दुकानों व एक फैक्ट्री को पीले पंजे की सहायता से ढहा दिया गया। इस अवसर पर भारी पुलिस बल तैनात था। निर्माण को गिराने के समय पर एक ड्यूटी मजिस्ट्रेट सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
जानकारी के अनुसार मानस रोड पर एक व्यक्ति द्वारा पिछले कई सालों से अवैध कालोनी में दुकानों व एक फैक्ट्री का निर्माण किया गया था। जिसे टाऊन प्लानर द्वारा कई बार लाइसेंस बनवाने का नोटिस भी दिया गया था। लेकिन उसने विभाग की नहीं मानी।
निर्माण में मालिक द्वारा नगर योजना के 1975 एक्ट के अनुसार नियमों की अवहेलना की गई थी। जिसके बाद प्रशासन ने पीला पंजा चलाने की कार्रवाई की गई।
जिला योजना कार अधिकारी सतीश पूनियां ने शहरवासियों से अपील की कि वे किसी भी कालोनी में मकान, दुकान या प्लाट खरीदने से पहले यह अवश्य पता कर लें कि जिसे वह खरीद रहे वह वैध है या अवैध। इस मौके पर एसएचओ सिटी अशोक कुमार सहित अन्य मौजूद रहे। विभाग के पटवारी अनुभव ने बताया कि इस अवसर पर भारी पुलिस बल तैनात था। दुकानों व फैक्ट्री को बिना किसी विभागीय अनुमति के बनाया गया था।