{"_id":"64039e0bfdbe7adcc90f2624","slug":"illegal-colonies-of-the-city-will-soon-be-legal-kaithal-news-c-18-1-49692-2023-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: शहर की अवैध कॉलोनियां जल्द होंगी वैध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: शहर की अवैध कॉलोनियां जल्द होंगी वैध
Sun, 05 Mar 2023 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 05 Mar 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
कैथल। शहर में स्थित अवैध कॉलोनियां जल्द ही वैध होंगी। इसके अलावा नगर परिषद कार्यालय के निकट शहर में क्लॉक टॉवर बनाने की तैयारी है। साथ ही शहर के पार्कों में झूले व फव्वारे लगाए जाएंगे। यह सब जानकारी नगर परिषद की आगामी 13 मार्च को निर्धारित हुई बैठक के एजेंडे में दी गई है।
आखिरकार शनिवार को नगर परिषद की बजट व आम बैठक के लिए यह एजेंडा जारी किया। सात बिंदुओं पर आधारित इस एजेंडे में कई महत्वपूर्ण मुद्दे रखे हैं। जारी किए गए एजेंडे में बताया गया है कि वर्ष 2023-24 के लिए नगर परिषद सभागार में 13 मार्च को बजट के संबंध में नगर परिषद अध्यक्ष की अगुवाई में बैठक होगी। इसके तुरंत बाद दोपहर 12 बजे आम बैठक होगी।
बैठक के सात एजेंडों में पिछली बैठक की कार्रवाई की पुष्टि करने, बेसहारा गोवंश की समस्या का समाधान, सरकार की हिदायतों के अनुसार कॉलोनियों को अधिकृत किए जाने के संबंध में, विकास कार्यों पर विचार-विमर्श, व्यक्तियों, संस्थाओं, कार्यालय, मुख्यालय से प्राप्त पत्र, नगर परिषद कार्यालय के निकट क्लॉक टॉवर लगाए जाने, सुंदरीकरण के लिए जवाहर पार्क सहित विभिन्न पार्कों में फव्वारे व झूले लगाने, मरम्मत करने सहित प्रश्नों को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
13 मार्च को नगर परिषद की बजट व आम बैठक बुलाई है। इसमें शामिल किए जाने वाले एजेंडे को लेकर सूचना भेज दी है। नियमानुसार बजट सहित अन्य मुद्दों पर बैठक में चर्चा की जाएगी।
कुलदीप मलिक, ईओ