{"_id":"66b40f792f5c038f6b0602c4","slug":"if-there-is-any-deficiency-in-the-documents-then-inform-adc-gave-instructions-to-the-officers-kaithal-news-c-18-1-knl1004-448328-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: दस्तावेजों में कमी तो करें सूचित, एडीसी ने अफसरों को दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: दस्तावेजों में कमी तो करें सूचित, एडीसी ने अफसरों को दिए निर्देश
Thu, 08 Aug 2024 05:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 08 Aug 2024 05:51 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। सचिवालय में बुधवार को एडीसी सी जया श्रद्धा ने समाधान शिविर लगाकर परिवार पहचान पत्र, राशन कार्ड, पंचायती राज विभाग, पुलिस विभाग, रेवेन्यू विभाग आदि विभागों से संबंधित शिकायतें सुनीं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या के समाधान के लिए उससे संबंधित आवश्यक दस्तावेजों का होना बहुत जरूरी है ताकि समस्या का समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
उन्होंने कहा कि अगर किसी शिकायत पत्र के साथ संलग्न दस्तावेजों में कमी है तो शिकायतकर्ता को सूचित किया जाए और दस्तावेज मांगते हुए समस्या का समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी समाधान शिविर में तय समय पर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें और पूरे दो घंटे संवेदनशीलता के साथ आमजन की शिकायतों का निवारण करें। शिविर में परिवार पहचान पत्र, राशन कार्ड, पंचायती राज विभाग, पुलिस विभाग, रेवेन्यू विभाग आदि विभागों से संबंधित
शिकायतें लेकर नागरिक पहुंचे, जहां एडीसी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को इन समस्याओं का जल्द समाधान करने के निर्देश दिए।