फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Identification of furloughed workers

Kaithal News: फरलो मारने वाले कर्मियों की पहचान

Fri, 24 Mar 2023 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 24 Mar 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Identification of furloughed workers
कैथल। नगर परिषद प्रशासन ने लगभग डेढ़ दर्जन ऐसे कर्मचारियों की पहचान की है। जो सुबह हाजिरी लगाकर सायं के समय ही वापस लौटते हैं। इन कर्मचारियों की पहचान के बाद अब इन्हें नोटिस जारी किया जाएगा। अब इन कर्मचारियों की ड्यूटी ऐसी जगह लगाई जाएगी, जहां से सीसीटीवी कैमरे ने निगरानी की जा सके।
विज्ञापन

नगर परिषद अधिकारियों को सूचना मिली थी कि नगर परिषद में कुछ कर्मचारी सुबह हाजिरी लगाकर कार्यालय से लापता हो जाते हैं। इसके बाद लोग अपने कामों के लिए उन्हें ढूंढते हैं, लेकिन वे छुट्टी के समय ही हाजिरी लगाने वापस लौटते हैं।
विज्ञापन

ईओ कुलदीप मलिक ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई थी। इसके बाद कुछ ऐसे कर्मचारियों की पहचान की है। ये हाजिरी लगाने के बाद सीट पर नहीं मिले। इन कर्मचारियों को जल्द ही नोटिस जारी किया जाएगा। साथ ही उनकी ऐसी जगह ड्यूूटी लगाई जाएगी, जो कैमरे की जद में हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिरिक्त चार्ज वालों को भी मिल जाता है मौका

कुछ अधिकारियों को भी अतिरिक्त चार्ज आने फरलो मारने का भी अवसर मिल जाता है। वे जिस जिले में नहीं होते, वहां जवाब होता है कि दूसरी जगह गए हैं। ऐसे में वे कहां है, पता नहीं चल पाता। विधायक लीला राम ने इस संबंध में बताया कि जिले में खाली पड़े अधिकारियों के पद के मामले में सरकार तक बात पहुंचाई जाएगी। पद खाली रहने से लोगों को परेशानी होती है। जल्द ही इन पदों पर अधिकारियों की नियुक्ति करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed