फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Houses of suspected drug smugglers searched

Kaithal News: संदिग्ध नशा तस्करों के घरों की ली तलाशी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Houses of suspected drug smugglers searched
कैथल। जिला पुलिस ने नशा मुक्त हो जिला अभियान के तहत रविवार को संदिग्ध नशा तस्करों के घरों की तलाशी ली। इसके तहत थाना चीका, गुहला, पूंडरी, सदर, सिविल लाइन व तितरम क्षेत्र में संघन जांच की। एसपी आस्था मोदी के निर्देश व डीएसपी कुलदीप बेनीवाल की निगरानी में चलाए गए इस अभियान के तहत आमजन से सीधा संपर्क स्थापित करके संदिग्ध नशा तस्करों की पहचान की गई है।
विज्ञापन

रविवार को इस अभियान के तहत रामथली, हरनोली व संगतरपुरा क्षेत्र में अलग-अलग 20 टीमों का गठन किया गया, जिनमें करीब 200 पुलिस कर्मचारी व अधिकारी शामिल थे। इन टीमों ने एक साथ लगभग 200 घरों की गहनता से तलाशी ली और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी। पुलिस टीमों ने गांवों में जाकर आमजन, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों से बातचीत की, जिससे संदिग्ध लोगों की पहचान करने में मदद मिली। इस दौरान पुलिस टीमों ने आमजन सहित युवाओं को नशे की लत से दूर रहने के लिए जागरूक भी किया गया।
विज्ञापन

एसपी आस्था मोदी ने स्पष्ट किया कि जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए इस तरह की कार्रवाई निरंतर जारी रहेंगी। इस अभियान का उद्देश्य मुख्य रूप से नशे का कारोबार करने वालों पर शिकंजा कसना है, जिला पुलिस का उद्देश्य कैथल जिला को नशा मुक्त बनाना है। आमजन से भी अपील की गई है कि वे नशा तस्करी जैसी समाज विरोधी गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें और समाज को नशा मुक्त बनाने में भागीदार बनें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed