{"_id":"5778114a4f1c1bd42c79bbe0","slug":"house-julani-khera-fall-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव जुलानी खेड़ा में आसमानी बिजली गिरने से एक मकान गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव जुलानी खेड़ा में आसमानी बिजली गिरने से एक मकान गिरा
ब्यूरो कैथल
Updated Sun, 03 Jul 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
मकान गिरा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव जुलानीखेड़ा में आसमानी बिजली गिरने से एक मकान पूरी गिर गया। हादसे में पूरा मकान और घर का सामान तो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया पर घर में कोई सदस्य मौजूद न होने के कारण जान का कोई नुकसान होने से बचाव हो गया। नरेंद्र जुलानीखेड़ा ने बताया कि शनिवार सुबह से ही लगातार बरसात चल रही थी।
दोपहर को अचानक एक बड़ा धमाका हुआ और लोग अपने अपने घरों से बाहर निकल आये। खोजने पर पता चला की किसान चांदवीर पुत्र परमेश्वर का मकान आसमानी बिजली गिरने से पूरी तरह से ध्वस्त हो गया। जिस समय यह हादसा घटित हुआ उस समय सौभाग्य से घर पर कोई भी सदस्य मौजूद नही था। पुरुष तो खेत में कृषि कार्यों में व्यस्त थे तथा घर की महिलाएं व बच्चे आस पड़ोस में कहीं गये हुए थे।
आसमानी बिजली के गिरने से घर का पूरा सामान जल कर राख हो गया। गांव के लोगों ने किसी तरह से बचे सामान को इकट्ठा किया पर गरीब किसान के सिर पर छत ही नही रही। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि किसान को सरकारी तौर पर मुआवजा दिलवाया जाये ताकि वह अपने क्षतिग्रस्त हुए मकान को फिर से खड़ा कर सके।