{"_id":"6748c3493c3947c3790dcdd4","slug":"house-caught-fire-items-burnt-kaithal-news-c-18-1-knl1004-529109-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मकान में लगी आग, सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मकान में लगी आग, सामान जला
Fri, 29 Nov 2024 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 29 Nov 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पाई। करोड़ा गांव में बुधवार देर रात करीब 11 बजे एक मकान में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। इससे हजारों रुपये का सामान जल गया। मकान मालिक जगमाल ने बताया कि रात करीब 11 बजे परिवार कमरे में सो रहा था, तभी कमरे धुआं उठता दिखाई दिया। आंख खुली तो देखा कि घर में आग लगी हुई है। उसने बच्चों को घर से बाहर सुरक्षित निकाला। उसी समय उसने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग भी उठाकर आ गए और बाल्टियों से पानी डाल कर आग बुझाई। उसने फायर बिग्रेड को भी फोन किया, लेकिन गाड़ी खराब मिली। आग से बच्चों की किताबें भी जल गई। जगपाल मजदूरी करके परिवार का पेट पालता है। परिवार ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। संवाद