{"_id":"6366c399c2425125be2625a0","slug":"hostage-made-in-the-name-of-sending-it-to-canada-demanded-13-lakhs-kaithal-news-knl1265662171","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनाडा भेजने के नाम पर बनाया बंधक, 13 लाख मांगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनाडा भेजने के नाम पर बनाया बंधक, 13 लाख मांगे
विज्ञापन
कैथल। गांव बाकल निवासी एक युवक को कनाडा भेजने के नाम पर बंधक बना लिया। उसे कोलकाता ले जाकर 13 लाख रुपये मांगे। पुलिस ने सूचना मिलने पर मामले में मुख्य आरोपी उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के रुद्रपुर निवासी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसे न्यायालय में पेश कर दस दिन के रिमांड पर लिया है। फिलहाल अपहृत युवक का सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस इस युवक की तलाश में कोलकाता भी जा सकती है।
गांव बाकल निवासी अमृतपाल ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी थी कि उसका भाई विक्रम कनाडा जाना चाहता था। उसके ही गांव के अवतार सिंह के बातचीत के माध्यम से यूपी के मेरठ जिले के रिठौड़ा निवासी गुरदेव व रुद्रपुर निवासी देवेंद्र उसके भाई को 28 अक्तूबर को कनाडा के लिए ले गए। वे पहले उसके भाई को कोलकाता ले गए। वहां पर उन्होंने उसके भाई को बंधक बना लिया तथा उससे डॉलर छीन लिए। आरोपियों ने उसके भाई की उससे वीडियो कॉल व ऑडियो काल से बात करवाई। इनमे वह डरा सहमा लग रहा था। आरोपियों ने उसके भाई से मारपीट करके उससे 13 लाख रुपये की और मांग की।
इस बारे थाना पूंडरी में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था तथा मामले की जांच सीआईए-1 पुलिसको सौंपी गई थी। मामले की जांच करते हुए सीआईए-1 प्रभारी एसआई वीरभान की अगुवाई में एएसआई राजबीर सिंह की ने रीठौडा कलां जिला मेरठ यूपी निवासी गुरदेव उर्फ देव को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। उसे पूछताछ के लिए न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे दस दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। उससे पूछताछ के बाद ही पीड़ित युवक को मुक्त करवाया जाएगा।
विज्ञापन
एसपी मकसूद अहमद ने बताया कि अपहृत युवक का अभी तक सुराग नहीं लग पाया है। शिकायत में बताया गया है कि उसे कोलकाता ले जाया गया था। पुलिस जांच कर रही है कि युवक कहां है। उसे जल्द से जल्द मुक्त करवाया जाएगा इसीलिए एक आरोपी को काबू कर दस दिन का रिमांड लिया है।