फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Holi wishes given by applying tilak in Rajound

Kaithal News: राजौंद में तिलक लगाकर दी होली की शुभकामनाएं

Fri, 14 Mar 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 14 Mar 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Holi wishes given by applying tilak in Rajound
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद। नगर में होली का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। दुकानदारों ने मिलकर जहां एक दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी। वहीं, कई दुकानदारों ने होली के पर्व पर तिलक लगाकर भी इस पर्व को मनाया। दुकानदारों ने बताया कि होली आपसी भाईचारे व प्रेम का प्रतीक है सभी को गिले शिकवे भुलाने चाहिए।

फाल्गुन मास में होली का पर्व आता है इसलिए सबको फाल्गुन के महीने में आने वाली होली पर्व का बेसब्री से इंतजार रहता है। क्योंकि यह महीना मौज मस्ती का होता है रंगों का यह त्योहार सामाजिक सौहार्द का संदेश देता है।
विज्ञापन


इस दौरान रिंकू शर्मा,राहुल छाबड़ा,रवि मुंडे, सुमित भनोट,सूबा सिंह विर्क,मन्नू महता,अशोक शर्मा, काला शर्मा,उमेश अग्रवाल आदि मौजूद रहें।


अच्छाई की जीत का प्रतीक होली का त्योहार ः आशा
राजौंद। कैथल रोड स्थित ब्रह्माकुमारी आश्रम में वीरवार को होलिका दहन का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। ब्रह्माकुमारी आशा बहन ने होलिका दहन का आध्यात्मिक अर्थ बताया। कहा कि होली बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। अपने अंदर छुपी घृणा, वैरभाव, नफरत एक दो के प्रति दुर्भावनाए को मिटाकर गुणों को अपनाने का पर्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान अपनी किसी प्रकार की गलत मंशा या कोई भी पोजिशन पद का सदुपयोग करने के बारे में संदेश दिया। बताया कि जिस प्रकार होलिका के पास वरदान होते हुए भी दुरुपयोग करने से होलिका दहन हुआ।

उसी प्रकार यदि हम अपनी कोई भी सिद्धि या गुण या फिर पद का उपयोग किसी के अकल्याण में करते है तो वह हमारे लिए ही हानिकारक होता है। अतः हमें अपनी विशेषताओं व पद का प्रयोग जन कल्याण के लिए ही करना चाहिए तभी हम परमात्मा पिता के गले का हार बन सकते है। संवाद




जिसका यादगार घर के दीपकों यानी संतानों को कंडी पहनाई जाती है। इस दौरान राजयोगी भाई बहनों ने राजयोग करके अपने अंदर की बुराईयों को त्यागने और परमपिता परमात्मा के विश्व परिवर्तन के कार्य में मददगार बनने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम में सभी भाई बहनों को परमात्मा कार्य में मददगार बनने का प्रतीक कंडी व माला पहनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed