फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   hird member of bike thief gang arrested

Kaithal News: बाइक चोर गिरोह का तीसरा सदस्य काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Oct 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
hird member of bike thief gang arrested
कैथल। पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के तीसरे सदस्य को गिरफ्तार कर चोरी की दो बाइक बरामद की हैं। आरोपी की पहचान गांव नैना निवासी दिनेश उर्फ सन्नी के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस ने 27 सितंबर को ढांड से एक बिना नंबर की बाइक पर सवार आरोपी गांव बरसाना निवासी गौरव उर्फ कालिया व जिला जींद के गांव उझाना निवासी विरेंद्र उर्फ बिंटू को काबू करके बाइक चोरी गिरोह का भंडाफोड़ किया था। जांच के दौरान आरोपियों के कब्जे से बरामद हुई बाइक कलायत क्षेत्र से चोरी होनी पाई गई थी। पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ था कि आरोपी दिनेश भी उनके बाइक चोर गिरोह में शामिल है। व्यापक पूछताछ के दौरान आरोपी दिनेश के कब्जे से दो चोरीशुदा बाइक बरामद की हैं, जो आरोपी ने जिला कुरुक्षेत्र से चोरी की हैं। आरोपी दिनेश न्यायालय के आदेशानुसार जेल भेज दिया गया। संवादअभद्रता के मामले में आरोपी को धरा
विज्ञापन

कैथल। किशोरी से छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने आरोपी सज्जन सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना कलायत अंतर्गत क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की शिकायत अनुसार एक अक्तूबर को उसकी 16 वर्षीय पोती खेत से पशुओं का चारा लेकर घर वापस आ रही थी तो आरोपी ने उसके साथ अभद्रता की व जबरदस्ती अपने साथ बस में बैठाने की कोशिश करने लगा। उसके पीछे आकर वह उसको जबरदस्ती उसके साथ शादी करने की कहने लगा। शादी न करने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed