{"_id":"634726aecd6f8f7ed817c610","slug":"himanshi-and-srishti-s-mehndi-was-the-best-kaithal-news-knl1242764173","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमांशी और सृष्टि की मेहंदी सबसे अच्छी रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमांशी और सृष्टि की मेहंदी सबसे अच्छी रही
विज्ञापन
19-कैथल। आरकेएसडी में मेहंदी प्रतियोगिता में भाग लेते छात्राएं।
- फोटो : Kaithal
कैथल। करवाचौथ के उपलक्ष्य में आरकेएसडी कॉलेज में बुधवार को महिला सेल की ओर से करवा उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें करवा प्रदर्शनी में शीना व विधि, करवा सजावट प्रतियोगिता में मानसी ने प्रथम स्थान हासिल किया। मेहंदी प्रतियोगिता में हिमांशी और सृष्टि अव्वल रहीं।
इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंम प्राचार्य डॉ. संजय गोयल ने दीप प्रज्ज्वलन से किया। उनके साथ उपप्राचार्य डॉ. सतबीर मैहला, संयोजिका प्रो. पूजा गुप्ता, डॉ. सुरूची शर्मा, प्रो. प्रीति बंसल, अंजलि व शुभम भी शामिल रह़े। इसमें मेहंदी लगाने व करवे से संबंधित चीजों की प्रदर्शनी प्रतियोगिता करवाई गई। इनका मुख्य थीम ‘सीखते हुए कमाना’ रहा।
करवा प्रदर्शनी में प्रथम शीना एवं विधि, द्वितीय आरती, कोमल एवं पूजा और तृतीय शुभम एवं किरणजीत कौर रही। मेहंदी में प्रथम हिमांशी, द्वितीय पिंकी एवं अनु व तृतीय अनु एवं अंशुल रही। सांत्वना पुरस्कार विधि एवं मनीष को मिला। निर्णायक मंडल में डॉ. सीमा गुप्ता, गीता गोयल, मंजूला गोयल, शिल्पी अग्रवाल, रचना सरदाना व ऋचा लांग्यान शामिल रही। डॉ. रितू वालिया ने मंच संचालन किया।
विज्ञापन
इसके अलावा कॉलेज के सांध्यकालीन सत्र के सभागार में करवाचौथ की पूर्व संध्या पर उत्सव हुआ। छात्राओं ने मेहंदी और करवा सजावट प्रतियोगिता में भाग लिया। प्राचार्य डॉ. संजय गोयल ने बताया कि मेहंदी प्रतियोगिता में सृष्टि ने प्रथम, महक ने द्वितीय व गीतांजलि ने तृतीय स्थान हासिल किया। करवा प्रतियोगिता में मानसी ने प्रथम, एकता ने द्वितीय व ज्योति सिंगला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता विद्यार्थियों को इनाम देकर पुरस्कृत किया गया।