फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Heavy rain brought relief from heat, paddy plantation started

Kaithal News: तेज बारिश से मिली गर्मी से राहत, धान की रोपाई शुरू

Mon, 16 Jun 2025 02:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 16 Jun 2025 02:56 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain brought relief from heat, paddy plantation started
सीवन। कस्बे में रविवार सुबह हुई तेज बारिश ने पिछले कई दिनों से पड़ रही झुलसाने वाली गर्मी से लोगों को राहत दी है। लगातार बढ़ते तापमान और उमस भरे वातावरण से लोग बेहाल थे, लेकिन सुबह-सुबह आसमान से बरसे पानी ने मौसम को खुशनुमा बना दिया और लोगों को राहत की सांस लेने का मौका दिया।
विज्ञापन

हालांकि बारिश के तुरंत बाद उमस में कुछ बढ़ोतरी देखी गई, जिससे कुछ समय के लिए फिर से गर्मी का एहसास हुआ, लेकिन तापमान में गिरावट के कारण मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना रहा। वहीं, तेज बारिश के चलते निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति भी बन गई।
विज्ञापन

कई गलियों में पानी भर गया और कैथल पटियाला मुख्य मार्ग पर भी जलजमाव हो गया। लंबे समय से बारिश की प्रतीक्षा कर रहे किसानों के लिए यह बारिश किसी वरदान से कम नहीं रही। 15 जून तक सरकार ने धान की रोपाई पर रोक लगी हुई थी, जो आज समाप्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम के अनुकूल होते ही किसानों ने खेतों में धान की रोपाई का कार्य आरंभ कर दिया। खेतों में हरियाली की शुरुआत और किसानों के चेहरे पर मुस्कान इस बात का संकेत है कि अब खरीफ की फसल की शुरुआत सकारात्मक माहौल में हो रही है।

मौसम विभाग की मानें तो आने वाले कुछ दिनों में भी मौसम में बदलाव बना रहेगा और हल्की बारिश की संभावना है। इससे लोगों को भीषण गर्मी और लू से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक-दो सप्ताह तक तापमान में कुछ गिरावट बनी रह सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed