फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Heat wave in Kaithal, temprature crosses 40 degree mark

लू के थपेड़ों ने निकाली ‘उफ और आह’, पारा 41 डिग्री से पार

Wed, 30 Apr 2014 12:21 AM IST
कैथल
कैथल Updated Wed, 30 Apr 2014 12:21 AM IST
विज्ञापन
Heat wave in Kaithal, temprature crosses 40 degree mark
कैथल। मौसम में पिछले दो दिनों से आए बदलाव का जनजीवन पर असर दिखना शुरू हो गया है। मंगलवार को सुबह ही गर्म हवाएं शुरू होने से लोगों के पसीने छुट गए और दिन भर यही आलम जारी रहा।
विज्ञापन


बीते दो दिन में तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी हुई है और आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिलने के आसार कम ही हैं। मंगलवार को शहर का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पार कर गया। वहीं दो दिनों से अचानक मौसम में आए परिवर्तन का असर स्वास्थ्य पर दिखने लगा है।
विज्ञापन


अस्पतालों में गर्मी से होने वाली बीमारियों के रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। दिन में गर्म हवाओं के चलते दोपहिया वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह तो बच्चे स्कूल में चले जाते हैं। लेकिन दोपहर को लू के बीच स्कूल से लौटते समय बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दोपहर के समय गर्म लू से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया। वहीं शीतल पेय पदार्थों की बिक्री में इजाफा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों को बचा कर रखे : डॉक्टर

सर्जन डा. राजेश गोयल का कहना है कि अचानक गर्मी बढ़ जाने के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। बच्चों को गर्मी से बचा कर रखें। उन्हें ज्यादा से ज्यादा पानी पिलाएं। साथ ही दूषित पेय पदार्थों से भी बचा कर रखें। उधर, कृषि वैज्ञानिक डा. रमेश वर्मा का कहना है कि अब गर्मी का समय आ गया है। अगले एक पखवाड़े तक गर्मी रहेगी तो ही अच्छा मानसून आएगा। इसीलिए यह गर्मी का मौसम जरूरी है। मंगलवार को तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed