{"_id":"6ae4e45228096e59c00358d9","slug":"hearing-on-sir-notice-to-be-held-by-november-20-dc-kaithal-news-c-245-1-kht1013-157295-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआईआर के नोटिस पर 20 नवंबर तक होगी सुनवाई : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआईआर के नोटिस पर 20 नवंबर तक होगी सुनवाई : डीसी
Sat, 31 Oct 2026 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 31 Oct 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
कैथल। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी अपराजिता ने बताया कि एसआईआर के तहत जारी सभी नोटिस पर सुनवाई की तिथि बढ़कर अब 20 नवंबर कर दी गई है। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 30 नवंबर को किया जाएगा। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्धारित समय सीमा को ध्यान में रखते हुए शेष कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करें।
उन्होंने कहा कि एसआईआर-2026 का उद्देश्य मतदाता सूची को अपडेट और विश्वसनीय बनाना है। इसके लिए सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे।
डीसी ने बताया कि संबंधित विभागों के अधिकारियों को एसआईआर के दौरान प्राप्त फॉर्म-6, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 के आवेदनों का भी नियमानुसार शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने के लिए फॉर्म-6, नाम हटाने से संबंधित दावों के लिए फॉर्म-7 तथा मतदाता सूची में दर्ज विवरण में संशोधन सहित अन्य निर्धारित सेवाओं के लिए फॉर्म-8 का उपयोग किया जाता है। इन आवेदनों पर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्रवाई करते हुए समयबद्ध निपटान सुनिश्चित किया जाए। संवाद