फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Health workers appointed during Corona period got re-appointment...

Kaithal News: दोपहर के सत्र में ही होंगी अबकी बोर्ड परीक्षा

Sat, 06 Jan 2024 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 06 Jan 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
Health workers appointed during Corona period got re-appointment...
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। हरियाणा बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं की समय सारणी जारी कर दी है। बोर्ड की परीक्षा 27 फरवरी से शुरू होगी और एक अप्रैल को 12वीं का इतिहास का अंतिम पेपर होगा। इस बार एक ही सत्र में परीक्षाएं संपन्न होगी। उल्लेखनीय है कि इससे पहले परीक्षाएं सुबह व शाम दो सत्रों में होती थी।

गौरतलब है कि 10वीं में शैक्षिक नियमित, मुक्त विद्यालय, रि-अपीयर, अतिरिक्त मौके व अंक सुधार की परीक्षाएं 27 फरवरी से 26 मार्च तक होंगी। इसी तरह 12वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से दो अप्रैल तक होंगी। परीक्षाएं एक ही सत्र में दोपहर 12ः30 बजे से अपराह्न 03ः30 बजे तक संचालित होंगी।
विज्ञापन


इस बार 10वीं व 12वीं की परीक्षा में 25 फीसदी प्रश्न बहुविकल्पीय आएंगे, जिसमें प्रत्येक प्रश्न एक नंबर का होगा। वार्षिक उत्तर पुस्तिकाओं की डिजिटल मार्किंग की जाएगी। डिजिटल मार्किंग से मूल्यांकन की गुणवत्ता बढ़ेगी व परीक्षा परिणाम भी
विज्ञापन
विज्ञापन


सटीक होंगे। इस बार 10वीं व 12वीं की परीक्षा के पैटर्न में बदलाव किया गया है। प्रश्न पत्र के चारों कोड में 96 फीसदी प्रश्न एक समान रहेंगे। केवल चार फीसदी प्रश्न ही भिन्न होंगे।

बोर्ड की परीक्षा की समय सारणी जारी हो गई है। फरवरी माह में 27 फरवरी को परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। सभी विद्यार्थियों परीक्षाओं के समय में देखते हुए तैयारी में जुट जाएं। इस बार एक ही सत्र में परीक्षाएं आयोजित होगी। बोर्ड की तरफ से उडऩदस्ते का भी गठन किया गया है। -रवींद्र चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी कैथल।
ये रहेगी परीक्षा की समय सारणी
10वीं कक्षा की परीक्षा समय सारणी

दिनांक
विषय

27 फरवरी
पंजाबी

दो मार्च
हिंदी

पांच मार्च
संस्कृत

सात मार्च
अंग्रेजी

12 मार्च
गणित

19 मार्च
विज्ञान

26 मार्च
सामाजिक विज्ञान

नोट ः- सभी विषयों की परीक्षाओं का समय

दोपहर साढ़े 12 से साढ़े तीन बजे तक रहेगा।
12वीं की परीक्षा की समय सारणी

दिनांक
विषय

27 फरवरी
कंप्यूटर साइंस

एक मार्च
संस्कृत, उर्दू,


बायो टेक्नोलाजी
चार मार्च
केमेस्ट्री, अंकाटेंसी,


पब्लिक एडमिस्ट्रेशन
पांच मार्च
एग्रीकल्चर, फिलाशपी
छह मार्च
हिंदी

11 मार्च
फिजिक्स, इकोनॉमिक्स

13 मार्च
पॉलिटिकल साइंस

14 मार्च
होम साइंस

16 मार्च
पंजाबी

18 मार्च
जियोग्राफी

20 मार्च
फिजिकल एजुकेशन

22 मार्च
अंग्रेजी

27 मार्च
गणित

28 मार्च
सोशियोलॉजी

30 मार्च
फाइन आर्ट

एक अप्रैल
हिस्ट्री, बायोलॉजी

नोट ः सभी विषयों की परीक्षाओं का समय दोपहर साढ़े 12 से साढ़े तीन बजे तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed