{"_id":"6598581c3202fdf041095436","slug":"health-workers-appointed-during-corona-period-got-re-appointment-kaithal-news-c-18-1-knl1004-299572-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कोरोना के समय लगाए स्वास्थ्य कर्मियों को फिर से मिली नियुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कोरोना के समय लगाए स्वास्थ्य कर्मियों को फिर से मिली नियुक्ति
Sat, 06 Jan 2024 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 06 Jan 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
कमल बहल
कैथल। जिला स्वास्थ्य विभाग में कोरोना महामारी के समय लगाए गए स्वास्थ्य कर्मियों को सरकार ने अब हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत नियुक्ति दी है। इनकी नियुक्ति के बाद अब विभाग में मैन पावर बढ़ेगी और सामान्य अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्रों में व्यवस्था बन पाएगी और मरीजों को भी इनका भरपूर लाभ मिल पाएगा।
गौरतलब है कि स्टाफ की कमी होने के कारण जिला नागरिक अस्पताल से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आने वाली मरीजों को सही इलाज और जांच की बेहतर सुविधा नहीं मिल पाती थी। अब व्यवस्था बनेगी और दोबारा नियुक्त हुए कर्मियों का लोगों को लाभ मिल सकेगा।
जिले में वर्ष 2021 में कोरोना महामारी के समय 29 स्वास्थ्य कर्मी लगाए गए थे, इनमें लैब तकनीशियन, फार्मासिस्ट और डाटा एंट्री ऑपरेटर शामिल थे। परंतु पूरे राज्य में कार्यरत इन स्वास्थ्य कर्मियों को वर्ष 2023 की मार्च में ही हटा दिया था। इसके बाद से पूरे प्रदेश के ये स्वास्थ्य कर्मी पंचकूला में प्रदेश स्तर पर अपनी नियुक्ति को लेकर धरना दे रहे थे।
विज्ञापन
गत तीन जनवरी को ही गृहमंत्री अनिल विज ने सभी स्वास्थ्य कर्मियों को फिर से नियुक्ति दी है। इसके बाद अब यह सभी कर्मी अपने काम पर वापस लौट आए थे। कलायत की मोड्यूलर लैब में भी जांच के कार्य में तेजी आ पाएगी।
29 में से 11 ने ली नियुक्ति
कोरोना कर्मचारी एसोसिएशन हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. संदीप संधू ने बताया कि जिले में कोरोना के समय 29 स्वास्थ्य कर्मियों को नियुक्त किया गया था। इसमें से 11 की नौकरी बहाल कर दी गई है। आठ लैब तकनीशियन, दो फार्मासिस्ट और एक डाटा एंट्री ऑपरेटर हैं। दो कर्मियों को नागरिक अस्पताल, तीन कलायत स्थित मोड्यूलर लैब और तीन स्वास्थ्य कर्मियों को कांगथली, खरकां और करोड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगाया गया है। जबकि एक फार्मासिस्ट को शहर के पटेल नगर और एक डाट एंट्री ऑपरेटर को कलायत की लैब में नियुक्त किया गया है। सभी ने ड्यूटी संभाल ली है। अभी शेष 16 स्वास्थ्य कर्मियों को नियुक्ति मिलना बाकी है। एक लैब तकनीशियन को एनएचएम के तहत नियुक्ति मिली है। संवाद
प्रदेश सरकार ने कोरोना के समय लगाए गए कर्मियों को हटाने के बा अब हरियाणा कौशल निगम के माध्यम से नियुक्ति दी है। इसके तहत जिले में 11 स्वास्थ्य कर्मियों को नियुक्ति मिली है। इसमें से आठ लैब तकनीशियन हैं। इनके ड्यूटी संभालने के बाद सैंपल की जांच कार्य में तेज आएगी। -डॉ. रेनू चावला, सर्जन, जिला सिविल