फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Health Department steps up surveillance; 28 lakh households checked so far.

Kaithal News: स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाई निगरानी, अब तक 28 लाख घरों की जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Health Department steps up surveillance; 28 lakh households checked so far.
कैथल। जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वाइन फ्लू के मामलों के लिए निगरानी की जा रही है और संदिग्ध मरीजों की जांच करवाई जा रही है। इस साल अब तक स्वाइन फ्लू के आठ मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से एक मरीज की हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। संबंधित एरिया में फोगिंग के साथ ही संपर्क में आने वाले लोगों के भी सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक 28 लाख घरों और कंटेनरों में डेंगू के मच्छर के लार्वा की जांच की गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के उप सिविल सर्जन डॉ. नीरज मंगला ने कहा कि जिले में स्वाइन फ्लू के अब तक आठ मरीज सामने आए हैं। इनमें एक मरीज अभी पीजीआई चंडीगढ़ में उपचाराधीन है। विभाग की टीमें मरीजों की स्थिति पर नजर रखने के साथ-साथ लोगों को बीमारी से बचाव के प्रति जागरूक कर रही हैं। सांस संबंधी बीमारी, बुखार, खांसी और अन्य लक्षण होने पर समय पर चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन


जिले में डेंगू के चार मामले
वहीं जिले में इस साल डेंगू के भी चार मामले सामने आए हैं। 10 सितंबर तक डेंगू की जांच के लिए कुल 798 नमूने लिए जा चुके हैं। बुधवार को 14 संदिग्धों के नमूने लिए गए हैं। जिले में जो डेंगू के चारों मरीज अब तक मिले हैं, वे गांव सिसमौर, सराफा बाजार, खुराना रोड और महादेव कॉलोनी में शामिल हैं। बुधवार को 9972 घरों और 19040 कंटेनरों की जांच की गई। इनमें 28 कंटेनरों में डेंगू के मच्छर का लारवा पाया गया है। विभाग की ओर से अब तक 28 लाख से अधिक घरों और कंटेनरों की जांच की जा चुकी है और 2715 नोटिस व चालान जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed