फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Health department raided on information of abortion

गर्भपात की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग ने की रेड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Health department raided on information of abortion
31-कैथल। शहर के एक निजी अस्पताल में जांच करते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : Kaithal
कैथल। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक अस्पताल में शनिवार को गर्भपात की सूचना पर छापा मारा। वहां मिली एक महिला का सुबह चार बजे गर्भपात किया गया था। वहीं एक अन्य महिला भी दाखिल मिली, जिसका दो दिन पहले गर्भपात किया था। दोनों केसों में से एक का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला जबकि दूसरी का आधा अधूरा मिला। सीएमओ की ओर से अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ गर्भपात करने व अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस में शिकायत दी है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग को एक निजी अस्पताल में 23 माह की गर्भवती महिला का गर्भपात करने की सूचना मिली थी। बताते हैं कि यह अस्पताल ज्यादा चल नहीं रहा। सूचना के बाद डिप्टी सिविल सर्जन डा. बलविंद्र सिंह की अगुवाई में डा. हमीदा, डा. गौरव पूनिया, कर्मचारी राजेश कुमार पहुंचे। वहां एक महिला मिली। उसने बताया कि सुबह चार बजे उसका गर्भपात किया गया है। जांचने पर अस्पताल में महिला का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। मौके पर एक एमबीबीएस चिकित्सक सहित स्टाफ सदस्य मिले, जबकि अस्पताल की संचालिका डॉक्टर नहीं मिली। गर्भपात भी सुबह चार बजे किया था। यहां एक अन्य महिला मिली, जिसका दो दिन पहले गर्भपात किया। इससे संबंधित रिकॉर्ड भी अधूरा मिला।
विज्ञापन

डा. गौरव पूनिया ने बताया कि विभाग ने डिप्टी सिविल सर्जन डा. बलविंद्र की अगुवाई में रेड की है। सिविल लाइन थाना से एसआइ राजकुमार मौके पर पहुंचे। यहां जिस महिला का गर्भपात किया, उसका 23 माह का गर्भ था। उसके बच्चे की स्थिति खराब थी। महिला को अपना गर्भपात करवाने का अधिकार है लेकिन अस्पताल में 20 सप्ताह तक ही गर्भपात का अधिकार है। 23 सप्ताह के लिए गर्भपात के लिए दो महिला रोग विशेषज्ञों का होना जरूरी है। यहां न तो इस नियम का पालन किया और न ही महिला का पूरा रिकॉर्ड मिला। साथ ही दो दिन से दाखिल महिला का भी रिकॉर्ड पूरा नहीं मिला। अस्पताल संचालक से बात की गई तो उसने बताया कि वे नागपुर हैं। ऐसे में गर्भपात करने पर अज्ञात के खिलाफ व अस्पताल के खिलाफ पुलिस में शिकायत दे दी है। गर्भपात किसने किया? यह पुलिस जांच में साफ हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed