फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Health department is alert to deal with dengue

Kaithal News: डेंगू से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग सतर्क

Thu, 12 Jun 2025 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 12 Jun 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Health department is alert to deal with dengue
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में मानसून आने से पहले ही स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है और डेंगू-मलेरिया जैसे संक्रामक रोगों से बचाव के लिए तैयारियाँ शुरू कर दी गई हैं। इसको लेकर विभाग की ओर से डेंगू के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

अब तक दो लाख से अधिक घरों का सर्वे किया जा चुका है, जिसमें करीब 500 मकान मालिकों को नोटिस जारी किए गए हैं। इन नोटिसों में घरों में साफ पानी जमा न होने देने और लार्वा को पनपने से रोकने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


शहरी क्षेत्रों में विभाग की टीमें घर-घर जाकर लार्वा की जांच कर रही हैं। पानी की टंकियों, गमलों और छतों पर रखे सामानों में जमा पानी की विशेष रूप से जांच की जा रही है, ताकि डेंगू मच्छरों के लार्वा को समय रहते नष्ट किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर परिषद भी सक्रिय भूमिका निभा रही है। जनकपुरी कॉलोनी में फॉगिंग अभियान शुरू कर दिया गया है। परिषद के कर्मचारी सुबह-सुबह गली-मोहल्लों में जाकर फॉगिंग कर रहे हैं। इसके लिए प्रत्येक वार्ड के लिए अलग-अलग शेड्यूल तैयार किया गया है, जिसके अनुसार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। शहर के 20 वार्डों में यह फॉगिंग अभियान लगातार चलाया जा रहा है।


साथ ही डोर-टू-डोर सर्वे के तहत टीमें जानकारी इकट्ठा कर रही हैं कि कहीं कोई व्यक्ति लंबे समय से बीमार तो नहीं है, ताकि जरूरी कदम उठाए जा सकें।

ज्यादा लार्वा मिला तो कार्रवाई होगी

स्वास्थ्य विभाग ने ब्रीडिंग चेकर टीमों को निर्देश दिए हैं कि यदि किसी स्थान पर अधिक मात्रा में लार्वा पाया जाता है, तो संबंधित मकान मालिक को नोटिस जारी किया जाए। हालांकि, पहले लोगों को जागरूक किया जाएगा कि वे घर की छतों, फ्रिज के पीछे, कूलर और गमलों की ट्रे में पानी इकट्ठा न होने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed