{"_id":"663d5772a83082a7aa04bda4","slug":"health-department-alert-notice-given-to-26-kaithal-news-c-18-1-knl1004-386051-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: स्वास्थ्य विभाग सतर्क, 26 को दिए नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: स्वास्थ्य विभाग सतर्क, 26 को दिए नोटिस
Fri, 10 May 2024 04:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 10 May 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। मलेरिया व डेंगू के बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में अब प्रतिदिन टीमें लार्वा की जांच करने में जुटी हुई हैं। वीरवार को स्वास्थ्य विभाग ने लार्वा मिलने पर 26 लोगों को नोटिस देने की कार्रवाई की। अब तक जिले में विभाग 388 लोगों को लार्वा मिलने पर नोटिस दे चुका है।
वहीं, जागरूकता अभियान के तहत विभाग ने 244 टीमों का गठन किया है। इन टीमाें ने टीमों ने अब तक 43 हजार 70 घरों का सर्वे कर लिया है। डिप्टी सिविल सर्जन व मलेरिया व डेंगू के जिला नोडल अधिकारी डॉ. नीरज मंगला ने बताया कि मलेरिया व डेंगू से बचाव के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है।
उप स्वास्थ्य केंद्र हरसौला में मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों के बारे किया गया जागरूक
उधर, जिला सिविल सर्जन डॉ. रेनू चावला एवं डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. नीरज मंगला के निर्देशों पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवबन के सभी उप स्वास्थ्य केंद्रों पर मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों से जागरूकता सर्वे अभियान चलाया है। जागरूकता अभियान के तहत वीरवार को उप स्वास्थ्य केंद्र हरसौला में सर्वे किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के इंचार्ज डॉ. राजेश मेहरा, डॉ सुशील जागलान एवं हेल्थ इंस्पेक्टर कुलदीप चहल के मार्गदर्शन में पूरे गांव में लोगों के घरों में खड़े पानी के खुले कूलर ,टंकी ,होदी ,फ्रिज ट्रे, टायर, मटके, गमले, पक्षियों के पीने के पानी के बर्तन इत्यादि खड़े पानी के खुले स्त्रोतों में लारवा की जांच की गई है। उप स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. दीपक ने बताया गया कि गांव हरसौला और भट्ठों पर स्वास्थ्य विभाग की छह टीमों ने मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों में डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, जापानी बुखार के लक्षण, बचाव एवं रोकथाम के बारे में जागरूक किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने पंफलेट बांटकर एवं बैठक लेकर भी लोगों को मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों के प्रति जागरूक किया।