{"_id":"6800064d48079ec7370d3872","slug":"he-said-he-was-innocent-and-blamed-his-colleagues-kaithal-news-c-18-1-knl1004-625965-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: खुद को बताया बेकसूर, साथियों पर लगाए आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: खुद को बताया बेकसूर, साथियों पर लगाए आरोप
Thu, 17 Apr 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 17 Apr 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। ढांड रोड रुद्रा इन्क्लेव काॅलोनी में पिछले 10 दिनों से चल रहे जमीन विवाद के बीच अब दूसरा पक्ष सामने आया है। बुधवार को रोहतक निवासी कालू राम मंगू व उनका भतीजा नरेश मंगू इस मामले में मीडिया के सामने आए। उन्होंने खुद को बेेकसूर बताते हुए अपना पक्ष रखा और अपने दोनों साथियों पर धोखाधड़ी के आरोप लगाए। उन्होंने दावा कर कहा कि उसके दोनों साथियों कृष्ण वर्मा व सोनू वर्मा ने उसके साथ व शहर के आम लोगों के साथ धोखाधड़ी की है।
उन्होंने दोनों के खिलाफ सिविल लाइन थाने में 20 फरवरी को एफआईआर नंबर 50 भी दर्ज करवाई हुई है। नरेश मंगू ने कहा कि कालू राम पिछले करीब 45 वर्षों से रियल इस्टेट में काम कर रहे हैं। उन्होंने दावा कर यह भी कहा कि कभी किसी भी व्यक्ति के साथ एक रुपये का भी उनका विवाद नहीं हुआ, लेकिन कैथल में इन दोनों लोगों ने उसकी छवि को खराब करने का प्रयास किया है।
उनके मुताबिक, कालू राम के साथ कृष्ण व सोनू वर्मा कालोनी में मात्र 35 प्रतिशत जमीन के हिस्सेदार है जबकि 65 प्रतिशत कालू राम के नाम है। लेकिन कृष्ण व सोनू ने अपनी हिस्से की जमीन बेचने के साथ-साथ कालू राम के हिस्से की 65 प्रतिशत जमीन भी बेच डाली और ना ही पैसे दिए। इस प्रकार दोनों ने कालू राम के साथ-साथ प्लॉट लेने वाले लोगों के साथ धोखाधड़ी की है।
विज्ञापन
उन्होंने प्लॉट लेने वाले लोगों से भी आह्वान किया कि अगर वे कोई मदद चाहते हैं तो उनके वकील मनदीप सिंह से मिल सकते हैं। लीगल तरीके से अगर कोई मदद हो सकती है तो वे करने का तैयार हैं। नरेश वर्मा ने कहा कि दर्ज मामले में दोनों आरोपी अदालत से जमानत पर हैं और जमानत के दौरान उन्होंने कागजात लगाए हैं, वे भी फर्जी हैं, जिसकी उन्होंने शिकायत दे दी है।
कॉलोनी के लोगों को क्यों किया जा रहा है परेशान
जब कालू राम व नरेश मग्गू से पूछा गया कि विवाद आपके व आपके पार्टनर के बीच है तो कॉलोनी के लोगों को क्यों परेशान किया जा रहा है। गुंडों को बुलाकर प्लॉटों पर कब्जा करवाया जा रहा है। इस पर उन्होंने कहा कि जमीन हमारी है और हमारे नाम है तो हम तो अपने प्लॉट की ही नींव भरें या उस पर मकान बनाए, हमें कोई नहीं रोक सकता। गलत तरीके से प्लाट कृष्ण व सोनू ने बेचे हैं और जिसने उनसे खरीदें हैं, उन्हें भी पहले जमीन के कागजात चेक करने चाहिए थे, जो उन्होंने नहीं किए। इसमें प्लॉट खरीदने वालों की भी गलती है कि उन्होंने प्लॉट लेते समय आंखें बंद करके सोनू व कृष्ण पर क्यों विश्वास किया।
हमारे ऊपर लगे आरोप झूठे : वर्मा
अपने ऊपर लगे आरोपों पर कृष्ण वर्मा व सोनू वर्मा ने कहा कि कालू राम व उसके परिवार के सदस्यों ने जो बातें बताई हैं, वे झूठी हैं। कालू राम ने स्वयं भी बहुत सी जमीन लोगों को बेची है और जो जमीन हमने बेची है, उसके पैसे कालू राम के खाते में एक नंबर में गए हुए हैं। सभी कागजात हम अदालत में दिखा देंगे। कालू राम टेबल पर बैठकर हमारे साथ या दोनों पक्षों के चार- चार मौजिज लोगों सामने हिसाब कर ले, हम एक-एक प्लॉट व एक-एक रुपये का हिसाब देने का तैयार हैं, लेकिन लोगों के प्लॉटों पर जबरन कब्जा करना गलत है।