फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Have to go to Khatu Shyam's court... Devotees danced to the bhajan.

Kaithal News: जाना है खाटू श्याम के दरबार...... भजन पर झूमे श्रद्धालु

Wed, 13 Sep 2023 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 13 Sep 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Have to go to Khatu Shyam's court... Devotees danced to the bhajan.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। श्री श्याम सेवा समिति की ओर से तीन दिवसीय द्वितीय वार्षिक श्री श्याम महोत्सव का देर रात समापन हो गया। देर रात को अनाज मंडी कैथल में श्री श्याम दरबार के भव्य तरीके से सजाया गया और अग्रवाल धर्मशाला से कीर्तन पंडाल तक रंग बिरंगी लाइटों से पूरी रात जगमग रहा।

यदुवंशी ब्रदर्स ने जाना है खाटू श्याम के दरबार भजन गाया तो समिति के सदस्य भी धुन पर थिरकने लगे। इसके सभी कलाकारों ने भजन सुनाए और श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया। इस महोत्सव में भगवान श्याम के भजन गायन के लिए प्रसिद्ध कलाकार पहुंचे।
विज्ञापन


इस कार्यक्रम का शुभारंभ हैफेड चेयरमैन कैलाश भगत व नगर परिषद कैथल अध्यक्ष के प्रतिनिधि सुरेश गर्ग नौच ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद कार्यक्रम में पहुंचे सभी श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम की प्रतिमा पर माथा टेका और अपने परिवार के लिए मन्नतें मांगी। समिति के चेयरमैन सचिन मित्तल ने बताया कि इतना बड़ा श्री श्याम महोत्सव दूसरी बार किया जा रहा है। इसमें प्रदेशभर से लगभग 20 हजार से श्रद्धालु पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी श्रद्धालुओं के लिए मंडी में विशाल भंडारा लगाया। विशाल भंडारे में भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने भोजन ग्रहण किया। फूलों के साथ सजाया श्री श्याम का दरबार : विभिन्न प्रकार के फूलों के साथ खाटू नरेश श्री श्याम का दरबार सजाया गया था। वहीं पूरे पंडाल में रंग बिरंगी लाइटें लगाई गई थी।

गानों की धुन के अनुसार ही सभी लाइटों का रंग बदल रहा था। श्री श्याम के भजनों के लिए मध्य प्रदेश के मंदसौर से भजन प्रवाहक अधिष्ठा-अनुष्का, पंजाब से विश्वविख्यात यदुवंशी ब्रदर्स, वृंदावन से भजन प्रवाहक खुशी राधिका-अंकित रसिक, पानीपत से प्रिंस बजाज, दिल्ली अंतरराष्ट्रीय म्यूजिकल गु्रप से शिवम व श्री खाटू धाम मंदिर के पुजारी महाराज मानवेंद्र चौहान पहुंचे। यदुवंशी ब्रदर्स ने श्री गणेश वंदना व माता रानी के भजनों से शुरुआत की। इसके बाद श्री खाटू श्याम के भजन गाए।


इस अवसर पर सत नारायण गोयल, दीपक नरवाल, कृष्ण लाल, भूषण गर्ग, रितेश बंसल, रविंद्र गिल, भजन लाल गोयल, तिलकराज अग्रवाल, जितेंद्र पुनिया, अंकेश जैन, बसंत लाल, राहुल सिंगला, विकास गोयल, शुभम मित्तल, विशाल गर्ग, प्रमोद मित्तल, संजीव गर्ग, हिमांशु सिंगला, राजेश मंगला, मुकेश गर्ग, सुशील गर्ग, प्रवीण खुरानिया, शिव कुमार मित्तल, सौरभ मित्तल, पंकज, सुनील, राजेश जैन, अमित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed