फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Havan Kund Mahayagya in Kurukshetra from March 18

Kaithal News: कुरुक्षेत्र में 18 मार्च से हवन कुंड महायज्ञ

Thu, 19 Dec 2024 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 19 Dec 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
Havan Kund Mahayagya in Kurukshetra from March 18
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कुरुक्षेत्र में 18 से 27 मार्च तक 1008 हवन कुंड महायज्ञ किया जाएगा।

यह जानकारी जगतगुरु त्रिपुरा पीठाधीश्वर चक्रवर्ती यज्ञ सम्राट श्री श्री 1008 श्री हरिओम महाराज ने दी।

सेक्टर 19 हुडा में राजपाल चहल के निवास पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि यज्ञ हमारी संस्कृति है। इसमें कैथल सहित सभी प्रदेशवासी इस यज्ञ का पूरा लाभ लें। इसके बाद कुरुक्षेत्र ब्रह्मसरोवर में स्नान करें।

उन्होंने कहा कि हवन यज्ञ से वातावरण शुद्ध होगा और वातारण की शुद्धि से स्वच्छ विचार उत्पन्न होंगे और अच्छे विचार होंगे तो राष्ट्र तरक्की करेगा। वातावरण में फैले प्रदूषण के कारण ही 100 वर्ष जीने वाला व्यक्ति आज 65 वर्ष जीता है। यह यज्ञ कुरुक्षेत्र में इसलिए रखा गया है, क्योंकि कुरुक्षेत्र से विश्व को गीता के ज्ञान का संदेश मिला है।
विज्ञापन


यज्ञ सम्राट हरिओम जी महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कहा है कि जहां भी यज्ञ हो रहा हो सभी जाकर उसमें आहुतियां डालें और इससे वातावरण भी शुद्ध होगा। बांग्लादेश की घटना पर उन्होंने कहा कि हिंदुओं के साथ अत्याचार के मुद्दे पर हमारी सरकार को कड़े कदम उठाने चाहिए। अगर हम 80 करोड़ हिंदू इकट्ठा होंगे तो विश्व को भी सोचना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा जिस दिन 10 लाख हवन यज्ञ कुंड प्रज्ज्वलित हो गए तो भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने से कोई नहीं रोक सकता। इस मौके पर जिला सर्व ब्राह्मण धर्मशाला के प्रधान विक्की शर्मा, राजकुमार रिटायर्ड एमई नगर परिषद, चेतन शर्मा कोच, दीपक, अभिजीत जोशी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed