फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Havan and Bhandara at Vishwakarma Dharamshala

Kaithal News: विश्वकर्मा धर्मशाला में हवन और भंडारा

Sat, 25 Oct 2025 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 25 Oct 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Havan and Bhandara at Vishwakarma Dharamshala
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। भगवान विश्वकर्मा के जन्मोत्सव पर मलिकपुरिया मोहल्ला स्थित विश्वकर्मा धर्मशाला में हवन और भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कैथल के युवा विधायक आदित्य सुरजेवाला ने शिरकत की और प्रसाद ग्रहण कर समारोह की शोभा बढ़ाई।

यह आयोजन भगवान श्री विश्वकर्मा प्रचार समिति द्वारा किया गया, जो पिछले 70 वर्षों से हर साल इस दिन हवन और भंडारे की परंपरा निभाती आ रही है। संस्था के प्रधान जयदेव धीमान (आर्किटेक्ट) ने बताया कि यह कार्यक्रम कारीगरों के आराध्य भगवान विश्वकर्मा को समर्पित है, जो शिल्पकला और कुशलता के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि संस्था इस परंपरा को जीवंत रखती आ रही है ताकि समाज में एकता और भाईचारे की भावना मजबूत हो।
विज्ञापन


इस वर्ष हवन के माध्यम से भगवान की आराधना की गई और लगभग 1000 लोगों को भंडारे के रूप में प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित विधायक आदित्य सुरजेवाला ने भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा पर चरण वंदना करते हुए कहा कि भगवान विश्वकर्मा कारीगरों के संरक्षक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्था के रोशन लाल धीमान, उपप्रधान कपिल धीमान, कैशियर अनिल, सचिव राहुल, ललित, दीपक, सौरभ, शानू, सुमित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed