फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Haryana tops in national women's ball cricket competition

Kaithal News: राष्ट्रीय महिला के बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में हरियाणा अव्वल

Sat, 30 Nov 2024 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 30 Nov 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Haryana tops in national women's ball cricket competition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पंजाब के सुल्तानपुर लोधी के अकल इंटरनेशनल स्टेडियम में आयोजित पहले राष्ट्रीय महिला के बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम चैंपियन बनी। उसने जम्मू की टीम को फाइनल में हराकर खिताब पर कब्जा जमाया।

इस प्रतियोगिता का आयोजन 27 व 28 नवंबर को हुआ था। प्रतियोगिता में हरियाणा सहित जम्मू, कश्मीर, पंजाब, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार आदि लगभग 15 राज्यों में भाग लिया।
विज्ञापन


हरियाणा टेबल क्रिकेट संघ के प्रदेश महासचिव संजय सैन सीवन टीम के कोच व खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता की विजेता हरियाणा की टीम में सबसे ज्यादा खिलाड़ी जिले के सीवन नगर से शामिल थीं। इनमें नेहा, मुस्कान, रितु यशोदा, रजनी, कौशल्या, पायल, शीतल शामिल थीं। जिले के ही फिरोजपुर से मन्नू ने भी खेल दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र से कनिष्का टीम की कप्तान रहीं। इसके अलावा माही थीं। फरीदाबाद से सिमरन भी शामिल थीं। मैच के दौरान हरियाणा टीम ने राजस्थान, पंजाब व मध्य प्रदेश की टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला जम्मू व हरियाणा के बीच खेला गया।

मैच में हरियाणा टीम ने पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया और जम्मू कश्मीर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट गंवाकर महज 42 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए हरियाणा टीम में अच्छी बल्लेबाजी करते हुए एक विकेट गंवाकर 43 रन के लक्ष्य को प्राप्त करके पहली राष्ट्रीय महिला टेपबाॅल क्रिकेट प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया।


इस अवसर पर हरियाणा टेपबाॅल क्रिकेट संघ के प्रदेश सचिव संजय सैन सीवन हरियाणा महिला टीम कोच सुदर्शन सिंह सीवन, बब्बू व कुरुक्षेत्र से कुलदीप सैनी व टीम उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed