फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Haryana: Time for depositing and exchanging Rs 2000 notes in banks ends

हरियाणा: बैंकों में दो हजार रुपये के नोट जमा करवाने व बदलवाने का समय बढ़ा

Sat, 30 Sep 2023 04:59 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 30 Sep 2023 04:59 PM IST
सार

कैथल में अंतिम दिन दो हजार के नोट बदलवाने कोई नहीं पहुंचा। कर्मचारी दिनभर इंतजार करते रहे। बैंकों में कर्मचारी केवल कार्यालय का कार्य करते नजर आए।

विज्ञापन
Haryana: Time for depositing and exchanging Rs 2000 notes in banks ends
दो हजार का नोट - फोटो : self

विस्तार

बैंकों में दो हजार रुपये के नोट जमा करवाने व बदलवाने का समय शनिवार तक का था, लेकिन रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के हिदायतों के तहत अब सात अक्तूबर तक दो हजार रुपये नोट जमा करवाए जा सकते हैं। शनिवार को शहर के प्रमुख बैंकों में नोट बदलवाने के लिए कोई भी उपभोक्ता पहुंचा दिखाई नहीं दिया।

विज्ञापन


शनिवार का दिन होने के कारण उपभोक्ता सामान्य दिनों से कम ही बैंकों में नजर आए, उनमें से भी नोट बदलवाने के लिए कोई नहीं पहुंचा। बैंकों में लेनदेन का कार्य भी अधिक नहीं हो सका। बैंकों में कर्मचारी केवल कार्यालय का कार्य करते नजर आए।
विज्ञापन


कैथल शहर सहित जिले में सरकारी और निजी बैंकों की 202 शाखाओं में से अधिकतर शाखाएं खुली रही, लेकिन दो हजार रुपये के नोट बदलवाने से संबंधित सूचना किसी भी बैंक से एलडीएम कार्यालय में नहीं पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि बीते करीब चार महीने का समय सरकार की ओर से उपभोक्ताओं को दिया गया था कि वे जल्द से जल्द अपने पास रखे दो हजार रुपये के नोट बदलवा लें। इस समय अंतराल में लगभग सभी उपभोक्ताओं ने नोटों को बदलवा लिया।

अग्रणी बैंक प्रबंधक सुरेंद्र कुमार नंदा ने बताया कि अंतिम दिन किसी भी बैंक में कोई उपभोक्ता नोट बदलवाने के लिए नहीं पहुंचा। कर्मचारी निर्धारित समय पर बैंक में पहुंच गए थे। उन्होंने बताया कि शनिवार को अधिकतर ऑफिशियल कार्य ही बैंकों में हुए।


कुछेक उपभोक्ता जो अधिक जरूरत पर बैंकों में लेन देन के लिए पहुंचे थे, स्टाफ पूरा होने के कारण उन्हें सेवाएं उपलब्ध करवाई गई। एलडीएम ने बताया कि फिलहाल दो हजार के नोट बदलवाने के लिए दिया गया समय आरबीआई ने बढ़ा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed