फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Haryana is the first state to give highest price of sugarcane: Sharma

गन्ने का सर्वाधिक भाव देने वाला हरियाणा है पहला राज्य : शर्मा

Sat, 07 Dec 2024 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 07 Dec 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Haryana is the first state to give highest price of sugarcane: Sharma
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। हरियाणा के सहकारिता एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दी कैथल सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड के 34वें पेराई सत्र की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश में हरियाणा ऐसा पहला राज्य है, जहां किसानों को गन्ने का सर्वाधिक भाव मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार निरंतर किसानों के कल्याणार्थ कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि आगामी गन्ना सीजन 2025-26 के लिए किसानों को विभिन्न प्रकार की सुविधाओं को उपलब्ध करवाने के लिए मिल द्वारा गन्ना विकास योजना तैयार की गई है। गन्ना किसानों को मिल में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी और उनकी पेमेंट का समय पर भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन


डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि सरकार हर वर्ग की भलाई के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि किसानों के खेत में खड़े गन्ने की एक-एक पोरी खरीदी जाएगी और किसानों को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे गन्ने का क्षेत्र बढ़ाने के साथ-साथ पैदावार भी बढ़ाएं। जो लोग गन्ने की फसल छोड़ चुके हैं, वे दोबारा से गन्ने की फसल को अपनाएं। इससे न केवल आपकी आय बढ़ेगी, बल्कि जमीन की उर्वरा शक्ति भी मजबूत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले पहले हवन कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। विशिष्ट अतिथि हरियाणा राज्य सहकारी चीनी मिल्स प्रसंघ लिमिटेड पंचकूला के अध्यक्ष धर्मबीर सिंह डागर, विधायक सतपाल जांबा, शुगर मिल चेयरपर्सन एवं डीसी प्रीति, भाजपा जिला अध्यक्ष मनीष कठवाड़, भाजपा नेता अशोक गुर्जर आदि ने मशीन में गन्ने डालकर पेराई सत्र की शुरुआत की। इस मौके पर हरियाणा राज्य सहकारी चीनी मिल्स प्रसंघ लिमिटेड पंचकूला के अध्यक्ष धर्मबीर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रदेश की सभी मिलों को समय रहते चलाया है।

कैथल सहकारी चीनी मिल के प्रबंध निदेशक कृष्ण कुमार ने बताया कि हैफेड चीनी मिल में वर्ष 2016-17, 2018-19 तथा 2019-20 के दौरान तकनीकी दक्षता में राष्ट्रीय स्तर पर अन्य रिकवरी क्षेत्र में सभी मानकों के आधार पर जहां द्वितीय स्थान प्राप्त किया, वहीं दो बार राज्य की सर्वश्रेष्ठ चीनी मिल का अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। इसी प्रकार वर्ष 2021 में चीनी मिल को राष्ट्रीय स्तर पर गन्ना विकास में प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया है। उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से अपनी ड्यूटी ईमानदारी से करने तथा किसानों से साफ सुथरा गन्ना लाने का आह्वान किया।


सबसे पहले गन्ना लाने वाले किसानों को किया सम्मानित

पेराई सत्र के शुभारंभ अवसर पर सबसे पहले गन्ना लाने वाले किसानों को भी सम्मानित किया गया। इनमें जगबीर खुराना, महेंद्र सिंह व मंजीत शामिल हैं। इस अवसर पर कलायत एसडीएम सत्यवान सिंह मान, भाजपा नेता आदित्य भारद्वाज सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed