{"_id":"68a2552bdef80ffcf104a054","slug":"haryana-employees-came-out-in-support-of-punjab-roadways-employees-kaithal-news-c-245-1-kht1001-136408-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पंजाब रोडवेज कर्मचारियों के समर्थन में उतरे हरियाणा के कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पंजाब रोडवेज कर्मचारियों के समर्थन में उतरे हरियाणा के कर्मचारी
Mon, 18 Aug 2025 03:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 18 Aug 2025 03:48 AM IST
विज्ञापन
कैथल। हरियाणा रोडवेज के कर्मचारी भी अब पंजाब परिवहन कर्मचारियों के समर्थन में उतर आए हैं। हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान नरेंद्र दिनोद, सुमेर सिवाच ऑल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन के राष्ट्रीय सचिव एवं राष्ट्रीय वर्किंग कमेटी सदस्य सरबत सिंह पूनिया ने संयुक्त प्रेस बयान में कहा पंजाब रोडवेज पनबस और पीआरटीसी कांन्ट्रेक्ट वर्कर्स यूनियन पिछले कई दिनों से पंजाब में आंदोलनरत हैं। वे उनकी मांगों के समर्थन में हैं।
पंजाब सरकार के मुख्य सचिव के साथ 15 अगस्त को यूनियन के पदाधिकारियों से सकारात्मक माहौल में बातचीत हुई। उन्होंने कहा जिस दिन भी सरकार बातचीत की अधिसूचना जारी कर देगी तो हड़ताल समाप्त कर दी जाएगी, लेकिन पंजाब सरकार ने अभी तक बातचीत का कोई पत्र जारी नहीं किया। उन्होंने कहा हरियाणा रोडवेज कर्मचारी, पंजाब के कर्मचारियों के साथ एकजुटता दिखाते हुए हड़ताल व आंदोलन का समर्थन करती है। कर्मचारी नेताओं ने पंजाब सरकार को आगाह करते हुए कहा, सरकार पंजाब रोडवेज, पनबस व पीआरटीसी के सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने सहित तमाम मानी गई मांगों को अविलंब लागू करें।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -