फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Harvindra gets bronze in Para Asian Archery

Kaithal News: पैरा एशियन तीरंदाजी में हरविंद्र को कांस्य

Thu, 26 Oct 2023 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 26 Oct 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Harvindra gets bronze in Para Asian Archery
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। चीन में आयोजित पैरा एशियन तीरंदाजी प्रतियोगिता में चीका के अजीत नगर निवासी हरविंद्र सिंह ने कांस्य पदक जीतकर एक बार फिर से देश का मान बढ़ाया है। यह प्रतियोगिता 23 से 25 अक्तूबर तक हुई। इसकी जानकारी हरविंद्र ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर दी है।

इसमें उन्होंने लिखा है कि चौथे एशियाई पैरा गेम्स चीन में रिकर्व डबल इवेंट पुरुष की टीम में कांस्य पदक जीता है। उनके साथ रोहतक निवासी साहिल ने भी यह पदक जीता है। यह वास्तव में मेरे लिए गर्व का क्षण है। मेरे कोच जीवन जोत सिंह तेजा और गौरव शर्मा को धन्यवाद। इस यात्रा में उनका साथ देने वाले सभी लोगों का वह तहदिल से आभार प्रकट करता हूं। यह उपलब्धि जीवन भर मेरे लिए प्रेरणा बनी रहेगी और भविष्य में मुझे सफलता प्राप्त करने में मदद करेगी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि हरविंद्र सिंह ने टोक्यो पैरालंपिक वर्ष 2020 में भी कांस्य पदक हासिल किया था। इसके बाद उन्हें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया था। उन्होंने बताया कि यह गेम्स वर्ष 2022 में होने थे, किसी कारण से यह अब हुए हैं। वर्ष 2024 में होने वाले पैरालिंपिक के लिए भी चयनित हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य पेरिस में होने वाले पैरालिंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरविंद्र सिंह ने बताया कि वर्ष 2012 में उन्होंने तीरंदाजी की शुरुआत की थी। वह अब तक सात बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए खेल चुके है। उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि सितंबर 2021 में हुए टोक्यो पैरालिंपिक में कांस्य पदक की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed