फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Harvesting in full swing in Rajound

Kaithal News: राजौंद में कटाई जोरों पर

Mon, 14 Oct 2024 05:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 14 Oct 2024 05:13 AM IST
विज्ञापन
Harvesting in full swing in Rajound
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद। क्षेत्र में धान की कटाई का कार्य आए दिन जोर पकड़ रहा है। किसान अपनी फसल को सहेजने में लगे हैं, जिसके चलते किसान दिनरात एक कर अपनी फसल को काटने और उठाने में लगे हैं।


अभी तक धान की कुछ किस्में ही पककर तैयार है। उसके बावजूद अधिकतर किसान पास के मजदूरों के साथ-साथ स्वयं भी अपनी फसल की कटाई में जुटे हुए हैं। वहीं धान की फसल की कटाई को लेकर बिहारी मजदूरों की भी टोलियां जगह-जगह नजर आने लगी हैं। किसानों पर धान की फसल को काटने व गेहूं की बिजाई के लिए दबाव रहता है तथा हर किसान का प्रयास यह होता है कि जल्द से जल्द अपनी धान की फसल को एकत्रित कर गेहूं की बिजाई करें, ताकि समय पर गेहूं की बिजाई होने से उसकी आगामी फसल प्रभावित न हो सके। अभी तक पीआर व अन्य मोटी किस्मों की धान की फसल की ही कटाई हो रही है।
विज्ञापन










धिकतर किसान कंबाइन से फसल कटवा कर सीधे मंडी ले जा रहे हैं। पी आर व अन्य मोटी किस्मों की कटाई होगी तो साथ ही बासमती की फसल भी तैयार हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed