Hindi News
›
Haryana
›
Kaithal News
›
Harhit Stores will prove to be the best platform for youth in self-employment: Dhanda
{"_id":"6155f41d8ebc3e61eb247ab9","slug":"harhit-stores-will-prove-to-be-the-best-platform-for-youth-in-self-employment-dhanda-kaithal-news-knl84982891","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं के लिए स्वरोजगार में बेहतरीन मंच साबित होंगे हरहित स्टोर : ढांडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं के लिए स्वरोजगार में बेहतरीन मंच साबित होंगे हरहित स्टोर : ढांडा
Harhit Stores will prove to be the best platform for youth in self-employment: Dhanda
- फोटो : Kaithal
Link Copied
महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत बनाने की पहल में मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा हरहित रिटेल चेन स्टोर खोलने की मुहिम युवा वर्ग को स्वरोजगार की दिशा में बेहतरीन प्लेटफार्म साबित होगा। प्रदेश में 509 स्थानों पर हरहित स्टोर खुलने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है, जिसमें से 71 स्टोर 7 अक्तूबर को मुख्यमंत्री मनोहर लाल के हाथों लोकार्पित होंगे।
विज्ञापन
महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कमलेश ढांडा वीरवार को अपने आवास पर आमजन से मुलाकात करते हुए उनकी समस्याओं का समाधान कर रही थी। राज्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रदेश सरकार द्वारा एक बेहतरीन रिटेल चेन स्टोर खोलने की योजना चलाई जा रही है। इस योजना के तहत प्रदेश में 5 हजार हरहित स्टोर खोले जाएंगे। इन स्टोर को खोलने के लिए योग्य युवाओं को मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत लोन का एक साल का ब्याज सरकार वहन करेगी। किफायती दर पर आमजन को गुणवत्ता से भरपूर उत्पाद उपलब्ध कराने के इस प्लेटफार्म पर युवाओं को लाभ की गारंटी सरकार द्वारा दी जा रही है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वह कार्यालयों में आने वाले आमजन को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सतर्क रहें। इस मौके पर मास्टर वेदप्रकाश, अमरजीत सेरधा, राजेश, अमित, देवेंद्र, राजेंद्र, सुधीर, पंकज, वजीर, सुरेश, सोनू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।