फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Happy cards distributed to one lakh nine thousand 420 people

Kaithal News: एक लाख नौ हजार 420 लोगों को वितरित किए हैप्पी कार्ड

Sat, 09 Nov 2024 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 09 Nov 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
Happy cards distributed to one lakh nine thousand 420 people
कैथल। हरियाणा सरकार द्वारा गरीब वर्ग के कल्याण के लिए हैप्पी कार्ड योजना लागू की है, जिसके तहत एक लाख रुपये कम आय वाले परिवारों के सदस्यों को हरियाणा रोडवेज की बसों में एक हजार किलो मीटर की मुफ्त यात्रा की सुविधा दी गई है। जिले में अब तक एक लाख 9 हजार 420 लाभार्थियों को हैप्पी कार्ड वितरित किए जा चुके हैं, जो हरियाणा रोडवेज की बसों में मुक्त यात्रा का लाभ उठा रहे हैं। रोडवेज महाप्रबंधक कमलजीत सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने हैप्पी (हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना) योजना की शुरुआत करके गरीब परिवारों की भलाई करने का काम किया है। जिला के डिपो पर एक लाख 43 हजार चार हैप्पी कार्ड आ चुके हैं, इनमें से करीब एक लाख नौ हजार 420 लाभार्थियों को हैप्पी कार्ड दिए जा भी चुके हैं। करीब 33 हजार 584 हैप्पी कार्ड लाभार्थियों को दिए जाने का कार्य चल रहा है। उन्होंने बताया कि लाभार्थी कॉमन सर्विस सेंटर पर आवेदन कर सकता है। यह स्मार्ट कार्ड सीधे ई-टिकटिंग प्रणाली से कनेक्ट हैं। योजना के लिए लाभार्थियों की पहचान परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) माध्यम से की जाएगी। हैप्पी कार्ड के लिए आवेदन प्रक्रिया पारदर्शी, सरल और ऑनलाइन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed