फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Hand harvested paddy Rs 4200 per quintal

Kaithal News: हाथ की कटाई वाला धान 4200 रुपये प्रति क्विंटल

Wed, 30 Oct 2024 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 30 Oct 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Hand harvested paddy Rs 4200 per quintal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले की अनाज मंडियों में अब 1121 किस्म के धान की आवक शुरू हो चुकी है। मंगलवार को कलायत अनाज मंडी में हाथ की कटाई वाली धान के चार हजार से 4200 रुपये प्रति क्विंटल तक भाव मिले हैं। हालांकि पिछले साल की अपेक्षा इस बार भाव कम है। इस बार 200 से 300 रुपये प्रति क्विंटल तक भाव कम है। इससे किसानों को नुकसान हो रहा है।

किसानों ने बताया कि पिछले साल हर किस्म के भाव में तेजी थी, लेकिन इस बार तो तीन हजार रुपये प्रति क्विंटल से भी कम भाव किसानों को धान के मिल रहे हैं, इस कारण किसानों को ज्यादा नुकसान उठाना पड़ रहा है। मंगलवार को मंडियों में मुच्छल धान के भाव 3200 रुपये प्रति क्विंटल कंबाइन की कटाई वाले व हाथ की कटाई वाले 3500 रुपये प्रति क्विंटल तक मिले। 1718 के भाव कंबाइन से कटाई वाले धान के भाव 3300 रुपये प्रति क्विंटल तो हाथ की कटवाई वाले धान के भाव 3600 से 3800 रुपए तक भाव मिले। 1509 के अधिकतम भाव 2900 रुपए तक रहे।
विज्ञापन


अतिरिक्त अनाज मंडी एसोसिएशन के प्रधान सोहन ढुल ने बताया कि मंडियों में बारीक धान की आवक हो रही है। 1121 किस्म का धान भी आने लगा है। 1509 धान के भाव में कुछ तेजी आई है। वहीं जिले की अनाज मंडियों में लगभग 8 लाख एमटी धान की खरीद हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक निशांत राठी ने कहा कि गत दिवस तक जिला की विभिन्न मंडियों में खरीद एजेंसियों की ओर से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सात लाख 99 हजार 41 मीट्रिक टन (एमटी) धान की खरीद की जा चुकी है।




कुल आवक में से खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से चार लाख 19 हजार 910 एमटी, हैफेड ने दो लाख दो हजार 712 एमटी तथा हरियाणा वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन ने एक लाख 75 हजार 464 एमटी खरीदी गई है। इसके साथ ही सात लाख 39 हजार 787 एमटी धान का उठान भी किया जा चुका है। बताया कि 28 अक्तूबर तक अरनौली मंडी में 10 हजार 200 एमटी, बाबा लदाना मंडी में 4075 एमटी, भागल मंडी में 3800 एमटी, ढांड में एक लाख 30 हजार 87 एमटी, गुहला-चीका में दो लाख 93 हजार 937 एमटी, पुरानी अनाज मंडी कैथल में 10 हजार 422, नई अनाज मंडी कैथल में 83 हजार 385 एमटी, अतिरिक्त नई अनाज मंडी में 79 हजार 960 एमटी, कलायत मंडी में 13 हजार 377 एमटी, कौल में 10 हजार 974 एमटी, पाई मंडी में 12 हजार 242 एमटी, पूंडरी में 73 हजार 371 एमटी, राजौंद में 11 हजार 860 एमटी, रामथली में 34 हजार 913 एमटी, सीवन मंडी में 26 हजार 498 एमटी धान खरीदा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed