फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Hacking someone's information: Dr. Navita

Kaithal News: किसी की जानकारी को हैक करना है हैकिंग ः डॉ. नवीता

Sat, 05 Oct 2024 03:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 05 Oct 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
Hacking someone's information: Dr. Navita
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ढांड। बाबू अनंत राम जनता महाविद्यालय कौल में युवा संगठन क्लब फॉर भारत पोर्टल एवं एक भारत श्रेष्ठ भारत के संयुक्त तत्वावधान में साइबर अपराध को रोकने के लिए युवाओं को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के लिए एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित किया।

मुख्य वक्ता के तौर पर डॉ. नवीता सहायक प्रोफेसर कंप्यूटर साइंस राजकीय गर्ल्स महाविद्यालय पलवल कुरुक्षेत्र ने शिरकत की। अपने वक्तव्य में डाॅ. नवीता ने कहा कि हैकिंग किसी की भी निजी जानकारी को हैक करना जैसे की उपयोगकर्ता नाम या पासवर्ड और फिर उसमें फेर बदल करना।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि साइबर क्राइम कई प्रकार का होता है। जिसमें स्पेम ईमेल- अनेक प्रकार के ईमेल आते है। जिसमें ऐसे ईमेल भी होते है जो सिर्फ कंप्यूटर को नुकसान पहुचाते है। उन ईमेल से सारे कंप्यूटर में खराबी आ जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि साइबरफिशिंग में किसी के पास स्पैम ईमेल भेजना ताकी वो अपनी निजी जानकारी दे और उस जानकारी से उसका नुकसान हो सके। यह ई-मेल आकर्षित होते है। डाॅ. ने कहा कि फर्जी बैंक कॉल- आपको जाली ईमेल, मैसेज या फोन कॉल प्राप्त हो जो आपकी बैंक जैसा लगे जिसमें आपसे पूछा जाए कि आपके एटीएम नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता है, और यदि आपके द्वारा यह जानकारी नहीं दी गयी तो आपका खाता बंद कर दिया जाएगा या इस लिंक पर सूचना दें।

समझाया कि याद रखें किसी भी बैंक द्वारा ऐसी जानकारी कभी भी इस तरह से नहीं मांगी जाती है और भूलकर भी अपनी किसी भी प्रकार की जानकारी को इंटरनेट या फोन कॉल या मैसेज के माध्यम से साझा ना करें। उन्होंने कहा कि वर्तमान में साइबर अपराध एक बड़े खतरे के रूप में सामने आए हैं। इसलिए पहला कदम साइबर अपराधों के विभिन्न रूपों को पहचानना है।


इससे हमें इनसे खुद को बचाने में मदद मिलेगी। कहा कि अपराधों से बचने का मूलमंत्र जागरूकता है अगर हम जागरूक रहेंगे तो साइबर अपराधी हमें और समाज को कोई नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। बचाव के लिए जागरूकता जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed