फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Habri Academy's hockey team won silver medal

Kaithal News: हाबड़ी अकादमी की हॉकी की टीम ने जीता रजत पदक

Tue, 19 Mar 2024 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 19 Mar 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
Habri Academy's hockey team won silver medal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। हाबड़ी हॉकी टीम ने चरखी दादरी में आयोजित हॉकी प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर अकादमी व गांव का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता 16 से 17 मार्च तक चरखी दादरी के बोहद कलां गांव में आयोजित हुई थी।

हाबड़ी में पहुंचने पर ग्राम पंचायत व सरपंच गुरिंद्र सिंह ने टीम को बधाई दी और भविष्य में भी अच्छा प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी। सरपंच गुरिंद्र सिंह ने कहा कि हॉकी की टीम बहुत ही अच्छा प्रदर्शन कर रही है। गांव के कई खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपना प्रदर्शन दिखा चुके हैं। हम उनके उज्वल भविष्य की कामना करते हैं।
विज्ञापन


कोच गुरबाज सिंह ने कहा कि हाबड़ी के हॉकी खिलाड़ी आए दिन अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। बीते दिन चरखी दादरी के गांव बोहद कलां में हुई हॉकी प्रतिभा में हाबड़ी अकादमी की टीम में रजत पदक हासिल कर नकद इनाम जीता है। इससे पहले भी कई प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाबड़ी में अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम को बने दो वर्ष हुए हंै। इन दो वर्षों में हाबड़ी गांव के कई युवा अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी बन चुके हैं। अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम से आसपास के गांवों व पूरे जिले के खिलाड़ियों को फायदा है। गांव हाबड़ी की अकादमी टीम में चार खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर के हैं।


कोच सुरेंद्र प्रताप ने कहा कि मेहनत कर कई खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश व अपनी पहचान बनाई है। हाबड़ी अकादमी में इस समय प्रदेश की टीम के लिए खिलाड़ियों का शिविर चला हुआ है। जैसे ही शिविर का समापन होगा, खिलाड़ी एक दूसरे राज्य में खेलकर बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे और देश व प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। बीते दिनों हाबड़ी अकादमी में हुई ऑल इंडिया हॉकी प्रतियोगिता में भी हॉकी खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed