{"_id":"68bb41c7e893fb1dbd0d5dce","slug":"guru-vandan-was-done-in-rksd-with-lighting-of-lamps-and-cultural-presentations-kaithal-news-c-18-1-knl1004-732377-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: दीप प्रज्ज्वलन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों संग आरकेएसडी में किया गुरु वंदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: दीप प्रज्ज्वलन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों संग आरकेएसडी में किया गुरु वंदन
Sat, 06 Sep 2025 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 06 Sep 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। आरकेएसडी महाविद्यालय में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस को अध्यापक दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ, जिसका नेतृत्व मुख्य अतिथि एवं प्रधान आरवीएस एवं प्रबंधक समिति अश्वनी शोरेवाला ने किया।
प्राचार्य डॉ. राजबीर पाराशर ने स्वागत भाषण देते हुए अध्यापक दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला और प्रबंधक समिति का आभार जताया। कार्यक्रम में श्याम बंसल उपप्रधान आरवीएस, महासचिव पंकज बंसल, कोषाध्यक्ष सुनील चौधरी, पूर्व प्रधान साकेत मंगल एडवोकेट, पूर्व उपप्रधान नरेश शोरेवाला, डायरेक्टर फार्मेसी नवनीत गोयल, बीएड कॉलेज के प्रधान जगदीश चंद्र गोयल, स्कूल प्रशासन के प्रधान सरल शांत मंगल, प्राचार्य प्रभारी हरिंद्र गुप्ता, डॉ. दीपक सैनी, डॉ. रश्मि मनचंदा, प्राचार्य निवेदिता भट्ट समेत शहर के गणमान्य नागरिक प्रवीण जैन, धर्मवीर कैमिस्ट, वीरभान जैन, गौरव मंगला, शशि वालिया, राजेश गर्ग और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में पांच सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से गुरु महिमा और उनके योगदान को दर्शाया गया। उपप्राचार्य डॉ. सीमा गुप्ता ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर सभी शिक्षा संस्थाओं के कुल 24 प्राध्यापकों और अध्यापकों को चांदी के सिक्के के साथ सम्मानित किया गया। महाविद्यालय से डॉ. बिजेंद्र कुमार, डॉ. संजय गर्ग, डॉ. अनिल जिंदल, प्रो. प्रीति बंसल, डॉ. रचना सरदाना, डॉ. विशाल आनंद, डॉ. कपिल जैन, डॉ. अलिशा गोयल, डॉ. वर्षा, डॉ. सुचेता, डॉ. रेखा शर्मा एवं डॉ. रितु चौधरी। आरकेएसडी स्कूल से अंजू जागलान, निकिता, रिंकी गोयल, मोनिका सलूजा, रेखा कल्याण, सूबिता, निर्मला सोनिया खुराना एवं दिव्या खुराना शामिल रहे।
विज्ञापन
बीएड कॉलेज से डॉ. रजनी दिवान एवं डॉ. गौरव गोयल।
गैर-शिक्षक कर्मचारी कमल गुप्ता, अजमेर नैन, सुरजीत सैनी एवं राकेश शर्मा को 25 वर्ष की सेवा पूर्ण करने पर सम्मानित किया गया।
फार्मेसी कॉलेज से रोहित एवं नेहा को पेटेंट के लिए सम्मानित किया गया।